विदेश मंत्री एस जयशंकर का आज से तीन दिनों का कतर दौरा, द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा

दिल्ली 30 दिसंबर (अभी) : विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को कतर की तीन-दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह व्यापार, निवेश, ऊर्जा और सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि जयशंकर कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात करेंगे। 

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘विदेश मंत्री एस. जयशंकर 30 दिसंबर से एक जनवरी तक कतर की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।'' 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा से दोनों देश राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर सकेंगे। 

Previous
Previous

श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देने के लिए पूरे पंजाब में लगाए गए विशेष कैंप

Next
Next

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा