गुरुकुल से बच्चे शिक्षित और अच्छे संस्कार लेकर देश और प्रदेश को आगे ले जाने का कर रहें हैं कार्य : लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़ , 25 दिसंबर - हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को हिसार जिला के गांव धीरणवास में स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल धीरणवास से उनका पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने गुरुकुल को अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। श्री गंगवा ने कहा कि गुरुकुल में बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाते हैं, उन संस्कारों का अनुभव गुरुकुल में आकर ही लिया जा सकता है। स्वामी दयानंद ने शिक्षित होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का कार्य किया। बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए गुरूकुलों की स्थापना की और अभिभावकों को अज्ञान से अवगत करवाया कि लड़का और लड़की  में फर्क न समझकर दोनों को समान शिक्षा दें। श्री गंगवा ने कहा कि आज के समय में स्वामी दयानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में बनाए गए गुरूकुलों से बच्चे शिक्षित होकर देश और प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा तो बड़े-बड़े स्कूलों से भी प्राप्त हो जाती है लेकिन गुरूकुलों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।

इस अवसर पर हिसार विधायक सावित्री जिंदल, गांव धीरणवास गुरुकुल कुलपति स्वामी आर्य वेश, गुरुकुल के प्रधान स्वामी आदित्य वेश सहित गांव व आसपास क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous
Previous

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर बजट 2025-26 के संबंध में की चर्चा

Next
Next

हरियाणा विधानसभा का बनेगा नया भवन:  विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण