लोगों को यातायात के प्रति किया जागरूक
22 दिसंबर (अभी)- फरीदाबाद में यातायात पुलिस द्वारा आमजन को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सख्ती से कार्य किया जा रहा है। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी किया जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर स्वयं फील्ड में अपनी टीम के साथ उतर कर लोगों को जागरूक कर रही हैं व साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी करा रही हैं।
पुलिस उपायुक्त ने सोहना टी-प्वाइंट पर टीआई बल्लभगढ़ के साथ और अजरौंदा चौक पर एसीपी ट्रैफिक के साथ दौरा कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने बारे जागरूक किया।