अयोध्या में श्रीराम मंदिर दर्शनों के लिए गृह मंत्री अनिल विज सहित एसी स्पेशल ट्रेन से 22 जनवरी के उपरांत हजारों भक्त ‘अयोध्या यात्रा’ के लिए रवाना होंगे

चंडीगढ़,(KK) - हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन के उपलक्ष्य पर अम्बाला छावनी में आगामी 14 जनवरी को भव्य “श्रीराम यात्रा” का आयोजन किया जाएगा।

श्री विज गुरुवार दोपहर अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में “श्रीराम यात्रा” की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के 22 जनवरी को शुभारंभ एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद एसी स्पेशल ट्रेन ‘अयोध्या यात्रा’ के लिए अम्बाला छावनी से अयोध्या के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन में अम्बाला छावनी से हजारों भक्त श्रीराम मंदिर दर्शनों के लिए इस ट्रेन में रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही स्पेशल ट्रेन चलाने की तारीख तय की जाएगी। ट्रेन में पैंट्री एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर रामलला के दर्शनों हेतु अम्बाला छावनी से अयोध्या के लिए रवाना होगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को श्रीराम यात्रा प्रातः 11 बजे अंबाला के सुभाष पार्क से पैदल निकाली जाएगी जोकि अंबाला छावनी के सदर बाजार एवं अन्य क्षेत्रों से होती हुई वापस सुभाष पार्क में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान पैदल चलते हुए भजनों पर रामलला का गुणगान करेंगे। यात्रा में बढ़चढ़ कर शामिल होने के लिए सभी वर्गों से आह्वान किया जाएगा। बैठक के दौरान श्रीराम यात्रा के आयोजन को लेकर जिम्मेवारियां सौंपी गई।

बैठक के दौरान जसबीर जस्सी, ललित चौधरी, ओम सहगल, राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, किरपाल सिंह अरोड़ा, अजय बवेजा, ललता प्रसाद, मदनलाल शर्मा, बब्बू सोनी, रामबाबू यादव, अनिल कौशल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, सुदर्शन सिंह सहगल, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, नीलम शर्मा, राजीव जैन, डब्बू बिंद्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

-----------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

आईएमटी खरखौदा भी होगा गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित, यूनो मिंडा लिमिटेड लगाएगी लगभग 1100 करोड़ रुपये का मेगा प्रोजेक्ट

Next
Next

भारतीय नौसेना के पोत उत्तरी/मध्य अरब सागर में मिशन पर तैनात हैं