हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो ने गत दिवस पूरे राज्य में अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया - गृह मंत्री अनिल विज 

चंडीगढ़, (KK) - हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो और खनन अधिकारियों की एक संयुक्त टीमों ने गत दिवस पूरे राज्य में अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जिसके तहत 137 साइट्स और 614 वाहनों की जांच/निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 93 वाहनों को जब्त (इंपाउंडेड) किया गया।

        उन्होंने बताया कि अवैध खनन में लगे वाहनों में 23 ट्रैक्टर ट्रॉली, 31 हाईवा/डंपर, 4 जेसीबी और 35 ओवरलोडेड वाहनों को जब्त (इंपाउंडेड) किया गया।

        गृह मंत्री ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 93 वाहनों को जब्त किया गया जिसके तहत अंबाला में 1, कुरुक्षेत्र में 2, पंचकुला में 2, यमुनानगर में 5, फरीदाबाद में 5, पलवल में 3, नूह में 7, गुरुग्राम में 12, महेंद्रगढ़ में 6, रेवाड़ी में 6, हिसार में 4, सिरसा में 4, करनाल में 3, पानीपत में 6, कैथल में 3,  झज्जर में 3, चरखी दादरी में 9, रोहतक में 3, सोनीपत में 2 और भिवानी में 7  वाहनों को जब्त किया गया है।

        श्री विज ने कहा कि राज्य में कुल 137 साइट्स की जांच/निरीक्षण किया गया जिसके तहत अंबाला में 5, कुरुक्षेत्र में 3, पंचकुला में 2, यमुनानगर में 12, फरीदाबाद में 12, पलवल में 3, नूह में 10, गुरुग्राम में 2, महेंद्रगढ़ में 3, फतेहाबाद में 3, जींद में 12, हिसार में 8, सिरसा में 12, करनाल में 3, पानीपत में 2, कैथल में 13,  झज्जर में 6, चरखी दादरी में 4, रोहतक में 4, सोनीपत में 4 और भिवानी में 14 साइट्स शामिल है।

 

इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 614 वाहनों की जांच/निरीक्षण किया गया जिसके तहत अंबाला में 22, कुरुक्षेत्र में 9, पंचकुला में 11, यमुनानगर में 35, फरीदाबाद में 39, पलवल में 25, नूह में 16, गुरुग्राम में 23, महेंद्रगढ़ में 21, रेवाड़ी में 20, फतेहाबाद में 11, जींद में 8, हिसार में 82, सिरसा में 40, करनाल में 35, पानीपत में 35, कैथल में 14,  झज्जर में 35, चरखी दादरी में 42, रोहतक में 25, सोनीपत में 24 और भिवानी में 42 वाहन शामिल है।

 

अवैध खनन में लगे वाहनों में 23 ट्रैक्टर ट्रॉली को जांच/निरीक्षण के दौरान जब्त किया

 

गृह मंत्री ने बताया कि अवैध खनन में लगे वाहनों में 23 ट्रैक्टर ट्रॉली को जांच/निरीक्षण के दौरान जब्त किया गया जिसके तहत अंबाला में 1, यमुनानगर में 3, पलवल में 2, नूह में 2, महेंद्रगढ़ में 5, रेवाड़ी में 2, हिसार, सिरसा और करनाल में 2-2, पानीपत और सोनीपत में 1-1 ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल है।

 

अवैध खनन में लगे वाहनों में 31 हाइवा/डंपर को जांच/निरीक्षण के दौरान जब्त किया

 

इसी तरह, उन्होंने बताया कि अवैध खनन में लगे वाहनों में 31 हाइवा/डंपर को जांच/निरीक्षण के दौरान जब्त किया गया जिसके तहत पंचकुला और यमुनानगर में 2-2, फरीदाबाद में 5, नूह में 1, गुरुग्राम में 3, रेवाड़ी, हिसार, करनाल, सोनीपत और भिवानी में 1-1, पानीपत में 4, कैथल, झज्जर और रोहतक में 3-3 हाइवा/डंपर शामिल है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ और हिसार में 1-1 और सिरसा में 2 जेसीबी जब्त की गई हैं।

 

अवैध खनन में लगे वाहनों में 35 ओवरलोडेड को जांच/निरीक्षण के दौरान जब्त किया

 

ऐसे ही, अवैध खनन में लगे वाहनों में 35 ओवरलोडेड को जांच/निरीक्षण के दौरान जब्त किया गया जिसके तहत कुरुक्षेत्र में 2, पलवल 1, नूह में 4, गुरुग्राम में 9, रेवाड़ी में 3, पानीपत में 1, चरखी दादरी में 9 और भिवानी में 6 ओवरलोडेड वाहन जब्त किए।

 

गृहमंत्री के निर्देशानुसार राज्य में अवैध खनन पर लगाम लगाई जाएगी -श्री ए. एस. चावला

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ए. एस. चावला ने कहा कि गृहमंत्री के निर्देशानुसार राज्य में अवैध खनन पर लगाम लगाई जाएगी और किसी को भी अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के निर्देशानुसार राज्य में अवैध खनन में सलित लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय देखा, बहुत प्रभावित हुए

Next
Next

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैदियों को मिलेगी दो महीने तक की छूट