राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कैलेंडर का विमोचन

चण्डीगढ, (KK)- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कैलेंडर का ऑनलाइन विमोचन किया। यह कैलेंडर भगवान श्रीराम चंद्र, अमृतकाल और विकसित भारत के मिश्रित थीम पर बनाया गया है। कैलेंडर में तीन सर्वाधिक महत्वपूर्ण थीम शामिल करने के लिए राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कुलपति डॉ. राज नेहरू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024 का बहुत सुंदर और सारगर्भित कैलेंडर बनाया है। यह सिर्फ तारीखों और महीनों का संकलन नहीं है, बल्कि एक वर्ष के काल खंड का उन्नतशील नियोजन भी है। यह कैलेंडर भगवान श्री राम चंद्र जी को समर्पित है। इस कैलेंडर के हर पृष्ठ पर रामायण की एक चौपाई दी गई है, जो हमेशा भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरणा देती रहेगी।

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस कैलेंडर की प्रत्येक तिथि आप सबको विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी। राज्यपाल ने कैलेंडर की थीम और उसके सुंदर डिजाइन के लिए कुलपति डॉ. राज नेहरू और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा को बधाई दी।

कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कैलेंडर के कवर पेज से लेकर प्रत्येक महीने के थीम का राज्यपाल के समक्ष विवरण प्रस्तुत किया। इस कैलेंडर में विकसित भारत के घटकों को बहुत सुंदर तरीके से संजोया है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि भारत के सर्वांगीण विकास के यह द्योतक कैलेंडर के रूप में सबके सामने हमेशा रहेंगे, तो सब अपने लक्ष्यों के प्रति सजग रहेंगे। यह श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का एक सराहनीय प्रयोजन है। उन्होंने बताया कि कैलेंडर में स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, चंद्रयान, तेजस, आयुष्मान भारत, जीडीपी, जीएसटी, कोविड वैक्सीनेशन, आधार कार्ड, स्वच्छ भारत और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को समाहित किया गया है। भगवान श्री राम चंद्र के चित्र को उकेरने के साथ-साथ मंदिर के प्रारूप को भी अंकित किया गया है।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

नेता जी सामान्य नाम नहीं, बल्कि देश की आजादी की पूरी कहानी है, युवाओं को उनके जीवन से देश सेवा की लेनी चाहिए प्रेरणा- मुख्यमंत्री

Next
Next

हम काम करने वाले लोग हैं, राजनीति में यह सोच लेकर आए हैं कि लोगों के हित के लिए कार्य करना है - गृह मंत्री अनिल विज