विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल

चंडीगढ़, (KK)- स्कूल शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी जगहों पर समान रूप से विकास कार्यो को करवाने का काम किया जा रहा है। आज देश व प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार ने हर वर्ग के लिये चाहे वह किसान हो, मजदूर, महिलाएं हों, व्यापारी हो, कामगार हो, के लिये कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित करके उन्हें धरातल पर लागू किया है।


स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल शनिवार को गांव आहलूवाला, यमुनानगर  में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित  राष्ट्र  बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए आमजन की भागेदारी बेहद आवश्यक है। आजादी के जब 100 वर्ष पूरे होंगे तो हम भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो यह सपना संजोया है, उस सपने को हमने पूरा करना है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की जनता को अपना संबोधन दिया और कहा कि विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा से उनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा में लोगों का काफी उत्साह देखा जा रहा है।


उन्होंने इस मौके पर उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए कहा कि पहली ऐसी सरकार है जो लोगों की समस्याओं को ढूंढकर, उनके घर द्वार पर आकर उनका निवारण करने का काम कर रही है। जन संवाद यात्रा के तहत यहां पर विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लोगों को विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की गई है उस बारे लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसमें आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाएं व अन्य योजनाएं शामिल हैं। विकसित भारत जन संकल्प यात्रा में जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है वहीं लोगों की पेंशन से सम्बन्धित समस्या, परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित समस्या या अन्य कोई भी समस्या है उस बारे जानकर अधिकारियों द्वारा उन समस्याओं का निवारण भी किया जा रहा है।  उन्होंने स्टालों के माध्यम से सरकार की योजनाओं बारे आमजन को जानकारी दी जा रही है, उसका भी अवलोकन किया। हरियाणा के स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर समस्याओं को समाधान भी किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल द्वारा स्वामित्व योजना के तहत कई लाभ पात्रों को रजिस्ट्री वितरित की गई। स्कूल के विद्यार्थियों को अपनी कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मौके पर कई लाभपात्रों की बुढ़ापा पेंशन व आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड बनाए गए तथा इस मौके पर आधार कार्ड भी अपडेट किए गए।


इस मौके पर मण्डल महामंत्री प्रियंक शर्मा, सरपंच अमरजीत सिंह, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, जगाधरी मीडिया प्रभारी कपिल मित्तल, शक्ति केन्द्र प्रमुख राजीव गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

‘मेरा परिवार मेरी पहचान’ थीम पर होगी हरियाणा की झांकी

Next
Next

8 से 14 आयु वर्ग के उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर