राज्यपाल राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 26 जनवरी 2024 को पानीपत तथा मुख्यमंत्री करनाल, गृह मंत्री श्री अनिल विज जगाधरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

चंडीगढ़, (KK)- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 26 जनवरी 2024 को पानीपत तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।  


        एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला सिरसा, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला, गृह मंत्री श्री अनिल विज जगाधरी, शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल अम्बाला सिटी, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद, बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह जीन्द, कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल रोहतक, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल हिसार, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता गुरूग्राम, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली फतेहाबाद और विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा कैथल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।


        उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव नारनौल, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा थानेसर, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री अनूप धानक झज्जर और मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह पलवल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।


        गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल नूह, केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह रेवाड़ी,  सांसद कृष्ण लाल पंवार अम्बाला कैंट, नारायणगढ़ में राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, भिवानी में सांसद धर्मबीर सिंह, चरखी दादरी में लेफ्निेंट जनरल रिटायर्ड सांसद डी पी वत्स, हांसी में सांसद बृजेन्द्र सिंह, बहादुरगढ़ में सांसद अरविन्द्र शर्मा, सफीदों में सांसद रमेश चन्द्र कौशिक, इन्द्री में सांसद संजय भाटिया, ऐलनाबाद में सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, सोनीपत में सांसद नायब सिंह सैनी, गोहाना में सांसद रामचन्द्र जांगडा ध्वजारोहण करेंगे।


        प्रवक्ता ने बताया कि विधायक श्री असीम गोयल बराड़ा, विधायक श्री घनश्याम सर्राफ सिवानी, श्री सोमबीर सिंह सांगवान लोहारू, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा बडख़ल, विधायक श्री दीपक मंगला बल्लभगढ, विधायक श्री विनोद भ्याणा रतिया, विधायक श्री लक्ष्मण नापा टोहाना, विधायक श्री संजय शर्मा मानेसर, विधायक श्री गोपाल कांडा सोहना, विधायक श्री नरेन्द्र गुप्ता पटौदी, विधायक श्री भव्य बिश्नोई बादशाहपुर, विधायक श्री रामकुमार गौतम बरवाला, विधायक श्री जोगीराम सिहाग नारनौंद, विधायक श्री सुधीर सिंगला बेरी, विधायक श्री महिपाल ढांडा नरवाना, विधायक श्री दुड़ाराम उचाना, विधायक श्री अमरजीत ढांडा जुलाना में ध्वज फहराएगें।


        उन्होंने बताया कि विधायक श्री रामनिवास गुहला, विधायक श्री ईश्वर सिंह कलायत, विधायक श्री रामकुमार कश्यप असंध, विधायक श्री हरविन्द्र कल्याण घरोंडा, विधायक श्री धर्मपाल गौंदर नीलोखेडी, विधायक श्री रणधीर सिंह गोलन पेहोवा, विधायक श्री सुभाष सुधा लाडवा, विधायक श्री लक्ष्मण यादव महेंद्रगढ़, विधायक श्री प्रवीन डागर कनीना, विधायक श्री राकेश दोलताबाद नांगल चौधरी, विधायक श्री जगदीश नययर, फिरोजपुर झिरका, विधायक श्री नरेन्द्र गुप्ता होडल, विधायक श्री राजेश नागर हथीन, विधायक श्री प्रमोद विज समालखा, विधायक डा. कृष्ण लाल मिढा इसराना, विधायक श्री अभय सिंह यादव बावल, विधायक श्री सत्यप्रकाश जरावता कोसली, विधायक श्री सीताराम यादव सांपला, विधायक श्री मोहन लाल बड़ौली महम, विधायक श्रीमती नैना सिंह चौटाला डबवाली, विधायक श्रीमती निर्मल रानी गन्नौर, विधायक श्री नयनपाल रावत खरखौदा, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा बिलासपुर, विधायक श्री लीलाराम रादौर तथा विधायक श्री राम कलंा छछरौली उपमण्डल में ध्वजारोहण करेंगे।

        इसी प्रकार पंचकूला के मेयर श्री कुलभुषण गोयल कालका, जिला परिषद हिसार के प्रधान सोनु सिहाग बवानीखेड़ा, जिला परिषद रेवाड़ी के प्रधान श्री मनोज कुमार बाढड़ा, जिला परिषद झज्जर के प्रधान श्री कप्तान सिंह बादली, जिला परिषद यमुनानगर के प्रधान श्री रमेश चन्द शाहबाद, जिला परिषद नूह के प्रधान श्री जान मोहम्मद पुन्हाना, जिला परिषद महेंद्रगढ़ के प्रधान डा. राकेश कुमार तावडू, जिला परिषद फतेहाबाद की प्रधान श्रीमती सुमन बाला कालांवाली में ध्वजारोहण करेंगे।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

फरीदाबाद-गुरुग्राम जिला में 50 एकड़ जमीन में साइंस सिटी बनाएगी हरियाणा सरकार - मुख्यमंत्री

Next
Next

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हैदाराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया 2024 इवेंट में हरियाणा को मिली तीन बड़ी सौगात