हरियाणा में इनेलो ने संगठन में किया बड़ा विस्तार

फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

आनंद श्योराण दादरी को मेवात का जिला प्रभारी लगाया गया है

चंडीगढ़, 19 जनवरी। इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत इनेलो पार्टी के किसान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रधान महासचिव एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की। इनेलो पार्टी ने शुक्रवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।

किसान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में फूल सिंह मंजूरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जगतराम, पूर्व चेयरमैन किरण, विनोद दड़बी, राजेन्द्र धनखड़, पूर्व सरपंच तेलू राम, पूर्व चेयरमैन रामपाल राणा, बनी सिंह पलाका, मनजीत सिंह, सुभाष, गुरचरण सिंह अमानी, राज मोहन राणा, श्रीमती सुदेश कंडेला, स. हरदेव सिंह, दिलावर सिंह रोड, संजय सिंह नंबरदार, सत्या शर्मा, बिरजू फोगाट, बलबीर राणा और कुलदीप जम्मू को उपाध्यक्ष और प्रेम सिंह भालसी को प्रधान महासचिव बनाया गया है।

किसान प्रकोष्ठ के 22 जिलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है जिसकी सूची इस प्रकार है। संदीप गंगा को सिरसा, उमेद सिंह नम्बरदार को फतेहाबाद, राजीव राजा को हिसार, चांदीराम खटकड़ को जीन्द, शमशेर सिंह को कैथल, जंगवीर सिंह राणा को अम्बाला, जय किशन शर्मा को पंचकुला, मामचन्द लाठर को यमुनानगर, रघबीर सिंह मथाना को कुरूक्षेत्र, नरेश घनघस को करनाल, राजू नांदल को पानीपत, अनिल मलिक माहरा को सोनीपत, महेन्द्र असोदा को झज्जर, जगबीर राठी को रोहतक, राजेन्द्र सरपंच को भिवानी, दलबीर सिंह सांगवान को दादरी, धर्मपाल नम्बरदार को महेन्द्रगढ, धर्मबीर गामडिय़ा को रेवाड़ी, मोहन जाट को गुरूग्राम, जवाहर सिंह डागर को पलवल, जितेन्द्र सिंह नरवत और रणजीत सिंह नम्बरदार को मेवात जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं आनंद श्योराण दादरी को मेवात का जिला प्रभारी लगाया गया है।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

16 साल से कम उम्र के बच्चों की कोचिंग सेंटरों में एंट्री पर प्रतिबंध

Next
Next

*शहीद स्मारक बनाने के लिए बीस वर्ष तक लंबी लड़ाई लड़ी, हमारी सरकार आई तो स्मारक बनाने का कार्य प्रारंभ करवाया - गृह मंत्री अनिल विज*