श्रीराम जी के 14 साल के बाद आयोध्या आने पर दीवाली मनाई गई थी, परंतु अब वे 500 साल बाद वापिस आयोध्या आ रहे हैं और सारे देश में 22 जनवरी को दीवाली मनाई जाएगी- गृह मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, (KK)- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि श्रीराम जी के 14 साल के बाद आयोध्या आने पर दीवाली मनाई गई थी, परंतु अब वे 500 साल बाद वापिस आयोध्या आ रहे हैं और सारे देश में दीवाली मनाई जाएगी।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा श्रीराम जी के कार्यक्रम को लेकर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

गृह मंत्री ने कहा कि ‘‘आज सारा देश आयोध्या जाना चाहता है, जब समय मिलेगा तो हम भी जाएंगें’’। उन्होंने कहा कि हमारे जाने या न जाने का धार्मिक और धार्मिक भावना का फैसला है, जबकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने इस संबंध में राजनीतिक निर्णय लिया गया है। इन दोनों निर्णयों में अंतर है, वो (कांग्रेस) वोटें गिनते हैं, कि वोटों का क्या फायदा व नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम जी में हमारी श्रद्धा है, हमारी आस्था है और हमारा विश्वास है, तथा 500 सालों के बाद श्री रामजी अपने स्थान पर विराजमान हो रहे है। इसलिए 22 जनवरी को हम झूम कर दीवाली मनाएंगें।

‘‘ये धार्मिक कार्यक्रम है और जिनके मन में राम जी के प्रति धार्मिक भावना व प्यार है, वे लोग जाएगें’’- विज

सोनिया गांधी के संध और भाजपा के कार्यक्रम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये धार्मिक कार्यक्रम है और जिनके मन में राम जी के प्रति धार्मिक भावना व प्यार है, वे लोग जाएगें, तथा जिसके मन में नहीं है वो नहीं जाएगा।

जो वाहन लेन को बदलेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा- विज

सडक दुर्घटनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सडकों पर ज्यादातर दुर्घटनाएं लेन बदलने के कारण से होती है। हर वाहन को अपनी लेन में चलने को लेकर उन्होंने कहा कि हमने इस पर सख्ती की है कि अपनी लेन में वाहन चलें। उन्होंने कहा कि जो वाहन लेन को बदलेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

अंबाला से लेकर दिल्ली तक हाइवे पर कैमरे भी स्थापित कर दिए गए हैं- विज

अंबाला से लेकर दिल्ली तक हाइवे पर कैमरे भी स्थापित कर दिए गए हैं, कैमरे अपने आप भी नंबर देखकर चालान किया करेंगें। उन्होंने कहा कि साल में लगभग 6 हजार लोग सडक दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं इसलिए हम इस मामले में सख्ती कर रहे हैं तथा ज्यादातर दुर्घटनाएं अचानक इस लेन बदलने और एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड के कारण होती हैं।

---------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

प्रधानमंत्री ने अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान चढ़ाने के लिए पवित्र चादर भेंट की

Next
Next

गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला के पड़ाव थाना एसएचओ को लगाई फटकार, बोले “किसी को गुंडागर्दी करने नहीं दूंगा, जमीन को कब्जामुक्त करवाओ”