*तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज*

*तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज*

*भाजपा की भारी भरकम जीत पर गृह मंत्री अनिल विज बोले “यह तो केवल झांकी है,अभी भारत बाकी है”*

*तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत पर अम्बाला छावनी में गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*

*निकलसन रोड पर भाजपा कार्यालय के निकट झूमकर नाचे पार्टी कार्यकर्ता, गृह मंत्री ने लड्डू बांटे*

*चंडीगढ़, (KK)

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की भारी भरकम जीत पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि “तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे है और यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है।“

गृह मंत्री अनिल विज देर शाम अम्बाला छावनी में निकलसन रोड पर भाजपा कार्यालय के समक्ष चुनावी जीत के जश्न को कार्यकर्ताओं के साथ मना रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि “यह तो केवल झांकी है अभी भारत बाकी है” और सारे भारत में लोग ऐसा सोचते है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में जब समा आएगा तो भाजपा पूरी तरह से विपक्षी दलों को धाराशाही करेंगे।

छत्तीसगढ में कांग्रेस के छत्तीस का आंकड़ा पार नहीं करने के प्रश्न पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हो या अन्य पार्टियां हो, लोगों ने सभी को नकार दिया है और लोग चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की जीत हो।

वहीं, चुनाव में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पनौती कहा था कि जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस को अब पता चल गया होगा कि राहुल गांधी स्वयं पनौती है जिस दिन से वह कांग्रेस में सक्रिय हुए है कांग्रेस लगातार नीचे ही नीचे जा रही है।

*हरियाणा में हमने पहले ही लट्ठ गाड़े हुए हैं : गृह मंत्री अनिल विज*

गृह मंत्री अनिल विज ने तीन राज्यों के चुनावों पर हरियाणा में असर को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में हमने पहले ही लठ गाड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है कि हिंदुस्तान की जनता भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के साथ है।

*गृह मंत्री ने जीत की खुशी में बांटे लड्डू, पार्टी कार्यालय के समक्ष जमकर हुई आतिशबाजी*

रविवार देर शाम अम्बाला छावनी निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत का जश्न ढोल नगाड़ों की थाप पर मनाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। तो वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी मनाई और उन्हें लड्डू बांटे व जीत की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जसबीर सिंह जस्सी, राजीव गुप्ता डिंपल, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, श्याम सुंदर अरोड़ा, संजीव सोनी, नरेंद्र राणा, भूपेंद्र सिंह बिंद्रा, रामबाबू, बलकेश वत्स, ललिता प्रसाद, प्रमोद लक्की, अनिल कौशल, नीरज शर्मा, रमेश सैनी, दीपक ओबेरॉय, दीपक भसीन, विकास जैन, अजय बवेजा, सुरेंद्र सेठी, भूपेश शर्मा, विकास उप्पल, इकबाल डांडा, विजय गुप्ता, आरती सहगल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-----------------------------------------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

मुख्यमंत्री ने की जल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा, सिंचाई विभाग की उपलब्धियों को सराहा और निरंतर प्रयास करने का किया आह्वान

Next
Next

तीन राज्यों में भाजपा को जीत दिलाकर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई : गृह मंत्री अनिल विज