सरकारी डाक्टरों द्वारा की गई हडताल फेल हो गई है और हडताल पर केवल 26.86 प्रतिषत डाक्टर ही गए- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, (KK) - हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आज सरकारी डाक्टरों द्वारा की गई हडताल फेल हो गई है और हडताल पर केवल 26.86 प्रतिषत डाक्टर ही गए। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान सामान्य तौर पर संचालित रहे और किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं हुई है।

श्री विज ने कहा कि डाक्टरों की हडताल नाजायज है क्योंकि इनकी मुख्य मांग स्पेषलिस्ट काडर को लेकर मंजूरी मिल चुकी है और इस मांग को मुख्यमंत्री ने भी अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पीजी पोलिसी को लेकर रखी गई मांग को अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिस पर प्रक्रिया जारी है। ऐसे ही, एसएमओ की सीधी भर्ती और एसीपी को लेकर प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों की ज्यादातर मांगों को मान लिया गया है। आज डाक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया गया था परंतु आज डाक्टरों का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए नहीं आया।

देष में कोविड के मामले बढ रहे हैं और कोविड की स्थिति को देखते हुए डाक्टरों को हडताल नहीं करनी चाहिए- विज

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी देष में कोविड के मामले बढ रहे हैं और कोविड की स्थिति को देखते हुए डाक्टरों को हडताल नहीं करनी चाहिए। इस संबंध में उनके द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेषक को निर्देष दिए गए है कि किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए और लोगों के जीवन के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड नहीं होना चाहिए।

स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेेषक ने की वीडियो कान्फं्रेसिंग

इन निर्देषों के बाद स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेषक श्री आर एस पूनिया ने देर सायं राज्य के सभी सिविल सर्जन के साथ वीडियो कान्फ्रेेसिंग बैठक की और आवष्यक दिषानिर्देष दिए ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हो। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेषक ने सभी सिविल सर्जन को निर्देष दिए कि यदि बाहर से किसी भी प्रकार की मैनपावर या किसी अन्य जिलों से मैनपावर या डाक्टरों की जरूरत पडती तो मुख्यालय के संज्ञान में लाया जाए ताकि अमुक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित रखा जा सके।

इधर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने हडताल पर गए डाक्टरों से अपील करते हुए कहा कि वे हडताल को समाप्त करके काम पर लौटें ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कुल मैडीकल आफिसर और सीनियर मैडीकल आफिसर के 3466 पद है जिनमें से केवल 931 डाक्टर हडताल पर रहे हैं। अंबाला में 0, भिवानी में 44, चरखी दादरी में 25, फतेहाबाद में 17, फरीदाबाद में 20, गुरूग्राम में 90, हिसार में 77, जींद में 37, झज्जर में 70, कैथल में 29, कुरूक्षेत्र में 8, करनाल में 59, महेन्द्रगढ में 56, मेवात में 23, पलवल में 76, पंचकूला में 77, पानीपत में 22, रेवाडी में 85, रोहतक में 44, सोनीपत में 37, सिरसा में 10 और यमुनानगर में 25 डाक्टर हडताल पर रहे।

------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Multilingual

news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की

Next
Next

सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल नाजायज, स्पेशलिस्ट कैडर अलग होने की मांग को स्वीकृति मिल चुकी है - स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज