*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का गृह मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से अम्बाला छावनी में स्वागत किया*

*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का गृह मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से अम्बाला छावनी में स्वागत किया*

*फूलों की वर्षा कर जेपी नड्‌डा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्षता का रात किया स्वागत*

चंडीगढ़, kk - देश तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अम्बाला छावनी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीपी नड्‌डा का रात अम्बाला छावनी में गृह मंत्री श्री अनिल विज की अध्यक्षता में अम्बाला छावनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरखा कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अम्बाला छावनी में पहुंचते ही “श्री जेपी नड्‌डा जिंदाबाद” के नारों से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ। गृह मंत्री अनिल विज ने अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को फूलों के गुलदस्ते एवं शॉल भेंट करते हुए अम्बाला छावनी आगमन पर स्वागत किया तथा भाजपा की तीन राज्यों में प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई दी। श्री नड्‌डा ने गृह मंत्री अनिल विज से गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जोरदार पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा कुरूक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे थे और वहां से कार्यक्रमों के उपरांत सड़क मार्ग से अम्बाला छावनी एसडीएम कार्यालय के निकट प्रवेश द्वार पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत वह अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे जहां से रात विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, जिला परिषद के चेयरमैन राजेश लाडी, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान बिजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, जसबीर जस्सी, ललित चौधरी, सुरेन्द्र तिवारी, बीएस बिन्द्रा, रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, फकीरचंद सैनी, बलकेश वत्स, संजीव सोनी, अजय बवेजा, बलकेश वत्स, रवि सहगल, आशीष तायल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया।

वहीं, कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के यहां पहुंचने को लेकर भारी उत्साह व जोश देखने को था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के यहां पहुंचने से पहले कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां पहुंचे तो सभी ने उनका भव्य अभिनंदन किया।

---------------------------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

*गृह मंत्री अनिल विज ने सोनीपत में सरपंच की हत्या मामले में पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए*

Next
Next

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला पुलिस आयुक्त को वायरलेस मैसेज निर्देश