हरियाणा में नवंबर 2019 से नवंबर 2023 तक एंटी करप्शन ब्यूरो ने 542 मामले दर्ज किए - गृह मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, (KK)- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि राज्य में नवंबर 2019 से नवंबर 2023 तक एंटी करप्शन ब्यूरो ने 542 मामले दर्ज किए हैं जबकि 189 हरियाणा की पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए हैं।

श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

विधानसभा के दौरान हर विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की चर्चा के दौरान उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह तो देखने का नजरिया है किसी को गिलास आधा भरा हुआ नजर आ रहा है तो किसी को गिलास आधा खाली नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में केस पकड़े नहीं जाते थे लेकिन हमने स्टाफ बढ़ाया है, साधन बढ़ाए हैं और तरीके बनाए हैं और हर भ्रष्टाचारियों को पकड़ा जा रहा है।

-----

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

हरियाणा में वर्ष 2015 से अब तक भ्रष्टाचार के कुल 1140 अभियोग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा द्वारा तथा 396 अभियोग हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा दर्ज किये - गृह मंत्री अनिल विज

Next
Next

जब जब भी हरियाणा आता हूं, नया अनुभव होता है- उपराष्ट्रपति