चंडीगढ़, (KK) -हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुला के बयान कि जहनुम में जाए जम्मू-कश्मीर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इन्होंने (फारूक अब्दुला) जम्मू-कश्मीर को जहनुम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, मगर मोदी सरकार व अमित शाह जी का भला हो, जिन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर दोबारा अपने स्वरूप में ला दिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कश्मीर पर उन्होंने प्रसिद्ध पंक्तियां कही कि "गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त/ हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्तो" (धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है, यहीं है, यही हैं)। विज ने कहा कि अब्दुला स्वर्ग को जहनुम कह रहे हैं इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है।
सुरजेवाला पर नकारात्मकता हावी हो चुकी है - विज
रणदीप सुरजेवाला द्वारा चुनाव आयोग पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला पर नकारात्मकता हावी हो चुकी है और जब वह मुंह खोलते हैं तो नकारात्मकता बाहर निकलती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सही तरीके से काम कर रहा है, यह चुनाव हार जाते हैं तो चुनाव आयोग पर टिप्पणी करते हैं तो कभी वोटिंग मशीन पर टिप्णनी करते हैं।
हमने कभी जातिगत मतगणना के पक्ष में नहीं थे और हमने हमेशा देश को एक माना है - विज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि जाति मतगणना से ध्यान भटके, इसलिए भाजपा नेहरू का मुद्दा उठा रही है, के संबंध में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने कभी जातिगत मतगणना के पक्ष में नहीं थे और हमने हमेशा देश को एक माना है। अब प्रधानमंत्री ने तय किया है कि युवा, महिला, किसान व गरीब यह चार वर्ग है जिन पर फोकस किया जाएगा। जातिगत गणना करके यह देश को दोफाड करना चाहते हैं जिनमें यह एक्सपर्ट है। इन्होंने पहले 1947 में हिंदु-मुस्लमानों को अलग किया, फिर 1984 में हिंदुओं को सिखों से लड़वाया, जिनमें कई लोग मारे गए। विज ने कहा कि अब यह जातियां बंटवाना चाहते हैं। केवल यह भावनाएं भड़काकर अपनी राजनीति करना चाहते हैं।
------------------