*गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज ‘तत्काल न्यूज’ पोर्टल के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पहंुचे*

चंडीगढ़, (KK) - हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज ‘तत्काल न्यूज’ पोर्टल के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने के उन निवास पहुंचे। रमेश शर्मा लगभग 75 वर्ष के थे।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि परिवार में अपनों का जाना बेहद दुःखद होता है लेकिन संसार में जीवन और मृत्यु का चक्र चलता रहता है। उन्होंने कहा कि उनका रमेश शर्मा से कई वर्षों से परिचय था और रमेश शर्मा चंडीगढ़ रीजन में पत्रकारिता जगत के एक जाने-माने नाम थे।

उन्होंने कहा कि रमेश शर्मा ने प्रिंट मीडिया के साथ-साथ पत्रकारिता में सोशल मीडिया को भी आगे बढ़ाने का काम किया था। आज उनका ‘तत्काल न्यूज’ पोर्टल कई खबरों को तुरंत लोगों तक पहुंचाने में एक तेज़ माध्यम बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि उनका असमय साथ छोड़ देना समाज व परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की तथा कहा कि प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

उल्लेखनीय है कि रमेश शर्मा का अंतिम संस्कार आज सांय 5 बजे पंचकुला के सेक्टर 28 के शिव धाम में किया जाएगा।

गौरतलब है कि दिवंगत रमेश शर्मा इंडियन एक्सप्रेस, ट्रिब्यून, गुजरात वैभव और विराट वैभव जैसे प्रिंट मीडिया संस्थानों के साथ जुड़े रहे।

----

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

‘‘उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने अनुच्छेद 370 और धारा 35ए को हटाने को सही ठहराया है, इसका हम स्वागत करते हैं’’- गृह मंत्री अनिल विज

Next
Next

गृह मंत्री अनिल विज ने युवक की मौत के मामले में जांच हेतु अम्बाला एसपी को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए