इंडिया और श्रीलंका मैच मे भारत की दमदारी पारी और श्रीलंका की शर्मनाक हार

मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ भारत टीम का नया रिकाॅर्ड

(AJAY KUMAR) :-भारत ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 302 रनों से हराकर वनडे विश्व कप में रनों का जो अंतर दर्ज किया है, उसने भारत की धुरंधर टीम के मजबूत इरादों को साफ कर दिया है। यह विश्व कप इतिहास में कुल मिलाकर दूसरी सबसे बड़ी जीत थी, इस मेगा इवेंट में इससे पहले ऑस्ट्रालिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से मात दी थी, जो कि विश्व कप में रनों के अंतर मे सबसे बड़ी जीत है।

वल्र्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत बनी ये पारी

भारत ने अपनी पिछली सबसे बड़ी जीत, 2007 में हासिल की थी जिसमे बरमूडा के खिलाफ भारत ने 257 रनों से हासिल की थी। उसके बाद भारत ने वल्र्ड कप सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने इस मैच में 358 रनों का बड़ा टारगेट श्रीलंकाई टीम दिया था लेकिन श्रीलंका की टीम केवल 55 रनों शर्मनाक पारी पर पूरी सिमट गई। इससे पहले भी एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भी भारत ने श्रीलंका को 51 रनों पर ढेर किया था।

भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर अपने विजयी अभियान को जारी रखा है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीता और 14 अंको के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल की है, जिसमें टीम के तेज गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद शमी ने पांच, मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुम्राह ने एक विकेट हासिल किया, जबकि रवींद्र जडेजा ने भी एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम के साथ साथ श्रीलंकाई टीम के लिए भी यह मैच इतिहास के पन्नों मे दर्ज हो चुका है। श्रीलंका की टीम भारत से दूसरी बार इस दयनीय स्थिति मे हुई हार को कभी भूल नहीं सकती।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' - “स्वाद और तकनीक का ये फ्यूजन एक नए भविष्य को जन्म देगा, एक नई इकोनॉमी को गति प्रदान करेगा- प्रधानमंत्री मोदी

Next
Next

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में आयोजित 'इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो' का उद्घाटन किया