प्रत्येक देशवासियों के लिए वरदान साबित हो रही है "एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड" योजना - राज्यमंत्री श्री अनूप धानक

चंडीगढ़, (KK) - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री श्री अनूप धानक ने कहा कि"एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड"  योजना आज पूरे देश के लिए वरदान साबित हो रही है।

श्री अनूप धानक शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में "एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड" योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर उन्हें संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए अपना गांव व प्रदेश छोड़कर दूसरी जगह जाने वाले लाखों लोग आज हरियाणा एवं देश के अन्य हिस्सों में भी योजना का लाभ ले रहे हैं। फरीदाबाद जिला में ही दूसरे प्रदेशों से आकर रोजगार करने वाले 4619 लोगों ने जनवरी माह में राशन लिया था और अब अक्टूबर में 9831 लोगों ने अक्टूबर माह में इस योजना का लाभ लिया है।

        श्री धानक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के हित की इस महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना का शुभारंभ 9 अगस्त 2019 को किया था। इसके बाद कोविड महामारी में इस योजना ने देश के आम आदमी के हित में महत्वपूर्ण कार्य किया। आपदा के उस दौर में इस योजना से लाखों लोगों ने लाभ लिया। उन्होंने कहा कि "एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड" योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बदलाव लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में निदेशक खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार श्री सुनील सचदेवा ने भारत सरकार द्वारा इस योजना को लेकर उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

शहरी स्थानीय निकाय दुकानों की बिक्री के बाद तुरंत रजिस्ट्री करवाएं- सीएम

Next
Next

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार प्रदेश की उन्नति के लिए शोध करें शोधार्थी - बंडारू दत्तात्रेय