रादौर में हुई कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर का कटाक्ष

(AJAY KUMAR):- रादौर में हुई कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जनता में कोई आक्रोश नहीं हैए बल्कि आक्रोश कांग्रेस के अंदर है। उन्होंने कहा कि 10 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। जिसके कारण कांग्रेस पूरी तरफ से बौखला गई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी और केंद्र मे मादी सरकार की नीतियों से पमरी तरह खुश हैं। कंवरपाल ने कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार से चार उपमुख्यमंत्री बनाने और ऐसी कई घोषणाएं कर रही है, इन सब से कांग्रेस की हताशा झलकती है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में पूरे प्रदेश और यमुनानगर जिले की अनदेखी की।

जनता वो सब अभी तक भूली ही नहीं है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज से 10 गुना ज्यादा मुआवजा हमने किसानों को दिया है। कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में 1100 करोड़ का मुआवजा किसानों को दिया। हमारी सरकार 9 साल के कार्यकाल में 11 हजार करोड़ का मुआवजा किसानों को अब तक दे चुकी है। किसान समृद्धि योजना, भावांतर भरपाई योजना जैसी योजनाएं किसानों के हित के लिए चलाई गई। कंवरपाल ने कहा कि भाजपा ने हर अंतिम व्यक्ति के लिए काम किया है।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ED को जवाब

Next
Next

अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन, बीजेपी पर लगाया अरोप