अंबाला छावनी सदर बाजार में पुलिस और नगरपरिषद की टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने का किया गया कार्य
अम्बाला / हरियाणा 20 जनवरी (अभी): अंबाला छावनी के सदर बाजार में आज पुलिस और नगरपरिषद की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कहा लोगों की दिक्कत को दिक्कत को देखते हुए कार्रवाई की गई है।
दरअसल आज अंबाला छावनी के सदर बाजार में पुलिस और नगर परिषद की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन बावजूद इसके निगम कर्मियों ने किसी की भी नहीं सुनी और अपनी कार्यवाही जारी रखी। कारवाई के बारे में पता होने के बावजूद दुकानदारो का सामान बाहर मिलने पर सामान जब्त किया गया। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर म्युनिसिपल अंबाला सदर ने बताया कि आज सदर बाजार से दुकानदारो के बाहर रखे सामान को जब्त किया गया है और थडे पर रखे सामान को हटवाया गया है। जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। सैनिटरी इंस्पेक्टर की मानें तो आगे भविष्य में भी ऐसी कार्यवाई जारी रहेगी।