World Thyroid Day: 5 टिप्स जो बदल देंगे आपकी जिंदगी, कम होता है थायरॉइड
चंडीगढ़, 25 मई (अभी): 25 मई को हर साल विश्व थायरॉइड दिवस मनाया जाता है, जिसका मकसद लोगों के बीच थायरॉइड रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना, थायरॉइड विकारों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें अपने थायरॉइड हेल्थ की जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त बनाना है। क्योंकि अक्सर लोग जागरूकता की कमी के कारण समय पर इस रोग का निदान नहीं कर पाते हैं।
वर्ल्ड थायरॉइड डे की शुरुआत सबसे पहले अमेरिकन थायरॉइड एसोसिएशन (एटीए) द्वारा की गई थी और अब इसे दुनिया भर में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। यह दिन लोगों और डॉक्टरों दोनों को थायरॉइड के फंक्शन के महत्व को समझने, इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानने और इस डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि थायरॉइड को कम नहीं किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। सही लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज, खानपान और दवाइयां इसे मैनेज और कम करने में अहम भूमिका निभाती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया ने भी ऐसे 5 टिप्स थायरॉइड मरीजों के साथ साझा किए हैं, जिनके जरिए वे अपने थायरॉइड को कम ही समय में घटा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।