04/05/25

नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला आयोजित- राज्यपाल ने जालना में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया भारत ज्ञान परंपरा में आरम्भ से ही समृद्ध रहा है

एन.एस. बाछल, 04 मई, जयपुर।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को महाराष्ट्र के जालना जिले में जन जागृति संस्थान एवं विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति की क्रियान्वयन से संबंधित कार्यशाला में भाग लिया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप में लागू करने के लिए शिक्षक और शिक्षण संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही विज्ञान, कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत अत्यधिक संपन्न रहा है। 

उन्होंने भारतीय ज्ञान को नष्ट करने के लिए नालंदा विश्वविद्यालय में बख्तियार खिलजी द्वारा लगाई गई आग का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा भारतीय ज्ञान को नष्ट करने के निरंतर प्रयास होते रहे हैं। पर विचारों को नष्ट नहीं किया जा सकता। 

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विकसित भारत के साथ भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

Previous

ईसरदा बांध का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण, इस मानसून में होगा जल संग्रहण

Next

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा, नवीन चरण स्वास्थ्य सेवाओं को बनाएगा और उन्नत, दायरा बढ़ने से आमजन को मिलेगा उच्च स्तरीय उपचार : चिकित्सा मंत्री