‘‘काम करना हमारा धर्म है इसलिए किसी को भी भ्रष्टाचार करने की इजाजत किसी भी हालत में नहीं दी जाएगी’’ - परिवहन मंत्री अनिल विज
आरएस अनेजा, 28 मार्च चंडीगढ़
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘काम करना हमारा धर्म है इसलिए किसी को भी भ्रष्टाचार करने की इजाजत किसी भी हालत में नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां तक बादली में चालान को लेकर भ्रष्टाचार की बात है तो इस भ्रष्टाचार की जांच करवाई जाएगी’’।
श्री विज आज बादली में चालान को लेकर चल रहे प्रश्न के संबंध में जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि ओवर साइज गाड़ियों के चालान कहीं भी किए जा सकते हैं और मैंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां पर जितने चालान किए जा सकते हैं, चालान किए जाएं। हालांकि पर्याप्त संख्या में हमारे पास अधिकारी और कर्मचारियों की नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेरे पास चालान का आंकड़ा नहीं है लेनिक मैं बता सकता हूं कि कितने चालान अभी तक किए हैं परंतु हम यह चालान करते रहेंगे।
---------------