15 ग्राम 94 मिलिग्राम हैरोइन तस्करी मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार
जे कुमार 31 जुलाई : अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू तथा नशे के दुष्परिणामों बारे आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है और साथ-साथ नशा तस्करो पर कड़ा प्रहार भी किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर क्षेत्र डेहा कालोनी अम्बाला शहर के पास से मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना अम्बाला शहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महिला मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करती है। जो मादक पदार्थ सहित डेहा कालोनी अम्बाला शहर से रामनगर की तरफ पैदल आएगी। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र डेहा कालोनी अम्बाला शहर रामनगर के पास से सन्दिग्ध आरोपी महिला को रोककर महिला कर्मचारी द्वारा काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे 15 ग्राम 94 मिलिग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपी महिला को हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया गया।
#ambala #womanaccused #heroin #arrested #police #haryana