पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना राजधर्म निभाते हुए हिंसा को खत्म करना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 15 अप्रैल
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल में हिंसा मामले में बांग्लादेश कनेक्शन सामने आने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “पश्चिम बंगाल में आपस में टकराव शुरू हो गया है, इसमें बाहरी ताकतें पूरा रोल अदा कर रही है।
उन्होंने कहा हमें खुद चौकस होने की जरूरत है, वहीं उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना राज धर्म निभाना चाहिए। उनका फर्ज बनता है कि इस प्रकार की हिंसा को खत्म करें और सबको शांत करे। इसके पीछे विदेशी ताकतें है और हमारे लोग चौकस है।“
पावर प्लांट को लेकर हमने “BHEL” के साथ समझौता किया है और वह स्वयं उस मीटिंग में शामिल थे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में पावर प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान कि यह पावर प्लांट कांग्रेस की देन है पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हुड्डा और उनके पुत्र कल को ये भी कहेंगे कि धरती भी हमारी देन है ये जो आसमान में सूरज चमक रहा है यह भी हमारी देन है। उन्होंने कहा कि बिजली का तो हमने “BHEL” के साथ समझौता किया है और वह स्वयं उस मीटिंग में शामिल थे।