13/06/25

उपराष्ट्रपति 15 से 17 जून तक पुडुचेरी का दौरा करेंगे

आरएस अनेजा, 13 जून नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 से 17 जून, 2025 तक पुडुचेरी की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

16 जून को उपराष्ट्रपति जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जेआईपीएमईआर) द्वारा 'राष्ट्र निर्माण में पर्यावरणीय स्थायित्व' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

17 जून को दौरे के समापन पर उपराष्ट्रपति और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री जगदीप धनखड़ पांडिचेरी विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे।

***

Previous

रक्षा सचिव ने नोमैडिक एलीफेंट नामक भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के समापन समारोह में भाग लिया

Next

प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री से क्षेत्र में बदलती स्थिति पर बातचीत की