केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब प्रवास पर: मोगा और जालंधर में किसानों और ग्रामीण विकास योजनाओं पर करेंगे संवाद
जे कुमार, चंडीगढ़/जालंधर, 27 नवम्बर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब प्रवास पर हैं। वह राज्य के मोगा और जालंधर जिलों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री का मुख्य फोकस किसानों के साथ संवाद करने और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा पर रहेगा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज का कार्यक्रम : - समय स्थान गतिविधि सुबह 10:00 बजे रण सिंह कलां गांव, मोगा किसानों और ग्रामीणों के साथ संवाद । दोपहर 1:15 बजे उधम सिंह नगर, जालंधर मनरेगा (MNREGA) के लाभार्थियों से चर्चा। दोपहर 3:15 बजे जालंधर ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा बैठक।अपरान्ह 4:30 बजे डीसी कार्यालय, जालंधर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 5:15 बजे I CAR केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, जालंधर किसानों के साथ संवाद।
इस प्रवास के दौरान, केंद्रीय मंत्री कृषि नीतियों, किसानों के मुद्दों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही विकास योजनाओं की प्रगति को जानने का प्रयास करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।