16/05/25

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की

आरएस अनेजा, 16 मई नई दिल्ली

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘X’ पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। आज दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर में जाकर उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए थे। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि देश उन पर भरोसा और गर्व करता है।

अमित शाह ने कहा कि वीर जवानों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर लगातार 21 दिनों तक ऑपरेशन चलाकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। जवानों के इस शौर्य और साहस पर पूरे देश को गर्व है।

Previous

भारत-यूरोपीय संघ ने समुद्री प्लास्टिक कूड़े और अपशिष्ट से हाइड्रोजन के लिए अभिनव अनुसंधान समाधान खोजने के लिए हाथ मिलाया

Next

साझेदारी मोड के अंतर्गत नए सैनिक स्कूलों के लिए पंजीकरण के चौथे दौर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला गया