आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत थाना बलदेव नगर में दर्ज हत्या का प्रयास मामले में दो आरोपी काबू
जे कुमार अम्बाला 30 दिसम्बर 2025 : आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बलदेव नगर में दर्ज हत्या का प्रयास कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रबन्धक थाना बलदेव नगर व पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी जगतार सिहँ उर्फ रिन्कू व राजकुमार उर्फ राजू निवासी नजदीक जेके सुपर सीमेंन्ट स्टोर कालका चैक को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 01 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता हरपाल सिहँ निवासी सुन्दर नगर गाँव मण्डौर थाना बलदेव नगर अम्बाला शहर ने थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 दिसम्बर 2025 को आरोपी जगतार सिहँ उर्फ रिन्कू, राज कुमार उर्फ राजू, राम कुमार उर्फ बिट्टु व अन्य ने उससे तेजधार हथियार से मारपीट करके चोट पहुँचाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
#AmbalaPolice #CrimeNews #HaryanaPolice #OperationHotSpot #Arrested #PoliceAction #LawAndOrder #BaldevNagar #AmbalaCity #SafetyFirst #ZeroTolerance