अंबाला के बराड़ा में गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक पलटा, टला एक बड़ा हादसा
अंबाला, 20 मई (अन्नू): हरियाणा में अंबाला के बराड़ा में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गैस सिलिंडरों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना देर रात करीब दो बजे अधोया क्षेत्र के पास खेतों में हुई। गनीमत यह रही कि ट्रक के पलटने के बावजूद कोई बड़ा विस्फोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।
रास्ता भटकने के कारण अनियंत्रित हुआ वाहन
उगाला में स्थित भारत गैस एजेंसी के मैनेजर ओंकार शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात लालड़ू से उनकी एजेंसी के लिए गैस सिलिंडरों से भरा एक ट्रक रवाना हुआ था। यह ट्रक शाहाबाद के रास्ते उगाला की तरफ आ रहा था। लेकिन रात के घने अंधेरे के कारण चालक गैस एजेंसी का सही रास्ता भूल गया। जब वह ट्रक को वापस मोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी वाहन पर से नियंत्रण खो गया और ट्रक सीधे खेतों में जाकर पलट गया।
#BararaNews #AmbalaNews #TruckAccident #GasCylinderTruck #NarrowEscape #HaryanaNews #DanikKhabar #DanikKhabarAmbala
Previous
कुरुक्षेत्र में एसटीएफ के हत्थे चढ़े भाऊ गैंग के दो खूंखार शूटर, रोहतक के व्यापारी की हत्या की रची थी साजिश
Next