आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 19 मार्च नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की तैयारी, चुनाव आयोग-गृह मंत्रालय की बैठक में फैसला; प्रक्रिया पर एक्सपर्ट की चर्चा जल्द शुरू होगी
‘अब नई वैश्विक व्यवस्था की जरूरत’, कश्मीर मुद्दे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को सुनाई खरी-खरी
बजट सत्र के दूसरे फेज का छठा दिन, कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल लोकलेखा समिति की रिपोर्ट पेश करेंगे; 4 अन्य मंत्रालयों की स्थायी समितियां भी रिपोर्ट रखेंगी
केंद्र-किसानों के बीच सातवीं वार्ता आज, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे; पिछली 6 मीटिंग में नहीं निकला हल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेक इन इंडिया अभियान के विफल होने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। राज्यसभा में सीतारमण ने कहा कि यह अभियान सफल रहा है और देश में विनिर्माण को गति दिया है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के बल पर ही रक्षा उत्पादों से देश को 13 हजार करोड़ रुपये की शुद्ध आय हुई है।
‘हजारों लोग रो रहे’, फ्लैट खरीदारों को परेशान करने वालों को SC ने सुनाई खरी-खरी, CBI जांच की कही बात,सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में इन मकान मालिकों ने दावा किया कि बिल्डरों और डेवलपर्स द्वारा देरी के कारण उन्हें फ्लैटों का कब्जा नहीं मिला है। ठीक उससे उलट बैंक मकान मालिकों को ईएमआई का भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
नागपुर में हिंसा के बाद 11 इलाकों में कर्फ्यू, 50 अरेस्ट, 33 पुलिसकर्मी घायल, इनमें 3 DCP; संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र के पास बैरिकेडिंग
‘डबल इंजन सरकार को इस्तीफा देना चाहिए’, नागपुर हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे ने फडणवीस पर बोला हमला
ठाकरे ने कहा कि औरंगज़ेब वास्तव में गुजरात में पैदा हुआ था,उसका जन्म 1618 में गुजरात के दाहोद में हुआ था,और मौत 1707 में महाराष्ट्र के भिंगार के पास हुई थी, औरंगज़ेब महाराष्ट्र को जीतने आया था, लेकिन वह महाराष्ट्र की मिट्टी का एक दाना भी जीत नहीं सका, ठाकरे ने कहा कोई भी शिवप्रेमी ऐसे औरंगज़ेब का समर्थन नहीं करेगा, इसलिए अगर वे ऐसे औरंगज़ेब की कब्र को हटाने की बात कर रहे हैं तो जरूर हटाएं
87 किलो सोना, 11 लग्जरी घड़ियां और 1.37 करोड़ कैश; गुजरात में अहमदाबाद के एक अपार्टमेंट से मिले ‘खजाने’ का कौन है मालिक
चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार, 633 रुपए बढ़कर 1 लाख 400 रुपए किलो हुई, 10 ग्राम सोना ₹88,354 ऑलटाइम हाई
मारुति के बाद टाटा और किआ ने भी बढ़ाए दाम, कंपनियों ने 3 से 4% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान किया, वजह मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ना
खाली करो हमारा इलाका… PM के पॉडकास्ट पर अगर-मगर कर रहे PAK को भारत की दो टूक
भारत से गुपचुप चीनी खरीद रहा पाकिस्तान… खुली शहबाज सरकार की पोल, कश्मीर के नाम पर पूरे देश से बोल रहा था झूठ
वोटर आईडी से लिंक होगा आधार, चुनाव आयोग की हाई लेवल मीटिंग में फैसला
अमेरिका ने डूबोया ईरानी खुफिया जहाज! हूतियों के लिए था आंख और कान, बौखलाए यमनी गुट ने यूएस एयरक्राफ्ट कैरियर पर बोला हमला
6 दिन के बच्चे के हार्ट में ब्लॉकेज, कोटा से सामने आया हैरान करने वाला केस, डॉक्टरों ने लगाया पेसमेकर
रूस-यूक्रेन युद्ध होने वाला है खत्म? ट्रंप और पुतिन के बीच लंबी बातचीत के बाद कुछ मुद्दों पर बनी सहमति
आईआईटी रुड़की की बड़ी कामयाबी! वैज्ञानिकों ने ढूंढा चिकनगुनिया का संभावित इलाज
2023 से 2025 तक 52 बार दुबई गई रान्या राव:26 बार दोस्त तरुण भी साथ गया, गोल्ड तस्करी की; सुबह जाते शाम को लौट आते
मोदी बोले- महाकुंभ में अनेक अमृत निकले:एकता का अमृत इसका पवित्र प्रसाद; राहुल बोले- भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि नहीं दी
टीटीपी के बाद पाकिस्तान में नए आतंकी संगठन का जन्म, हरकत इंकलाब इस्लामी पाकिस्तान रखा नाम
पंजाब सरकार का करप्शन पर वार, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त
शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव पलटी, 7 लापता:8 लोगों को बचाया, रात में भी रेस्क्यू जारी; सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे
मेक इन इंडिया विफल नहीं : निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा- इस सफल अभियान से विनिर्माण को मिली गति
मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 400 की जाए… राज्यसभा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सरकार से मांग
गर्भ में था बच्चा, लेकिन शिकारियों का नहीं पसीजा कलेजा..मांस के लिए हथिनी की हत्या
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने चला दलित कार्ड! अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
गाजा में हाहाकार, रमजान में अबतक का सबसे बड़ा हमला, इजरायली एयरस्ट्राइक में 413 लोगों की मौत
चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार:633 रुपए बढ़कर 1 लाख 400 रुपए किलो हुईं, 10 ग्राम सोना ₹88,354 ऑलटाइम हाई
विराट कोहली के विरोध के बाद बैकफुट पर BCCI? खिलाड़ियों के परिवार को लेकर आ सकते हैं नए नियम
इतिहास
1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।
1571: स्पेनी सैन्य टुकड़ियों ने मनीला पर कब्जा किया।
1920: अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया।
1944 : आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया।
1965: इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1972 : भारत और बांग्लादेश ने 25 साल की शांति और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1982 : प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जे. बी. कृपलानी का निधन।
1998: प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन।
1998 : अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।
1990: विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी का आयोजन।
1996 : बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण किया गया।
2001 : ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
2005 : पाकिस्तान ने शाहीन-द्वितीय प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2008 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
2008 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
2020 : कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में चौथी मौत; कुल 173 मामले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामारी के हालात के बारे में देश के नाम संबोधन में 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया।
2024 : हांगकांग में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित। सरकार को असहमति पर अंकुश लगाने की अधिक शक्ति मिली।