01/03/25

आज 01 मार्च शनिवार के मुख्य समाचार

आरएस अनेजा, 01 मार्च

1 सूफी परंपरा ने भारत में बनाई अपनी अनूठी पहचान’, जहां-ए-खुसरो कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश की संस्कृति और सभ्यता को उसके गीतों और संगीत से आवाज मिलती है। उन्होंने सूफी परंपरा की अनूठी पहचान की सराहना की और रमजान की शुभकामनाएं दीं।

3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र वंतारा भी जाएंगे। पीएम श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।

4 राजनाथ सिंह बोले: आधुनिक प्रौद्योगिकियों ने युद्ध के आयाम को बदला, तकनीकी चुनौतियों के समाधान से भारत मजबूत

5 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई शिक्षा नीति को अपनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) में फील्ड वर्क, प्रैक्टिकल और अनुसंधान जैसे तत्वों को शामिल करके मौजूदा शिक्षा प्रणाली की प्रकृति को बदलने का प्रयास किया गया है

6 हैदराबाद में डीआरडीओ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह ‘विज्ञान वैभव-2025’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की संयुक्त जिम्मेदारी है कि हमारी आने वाली पीढ़ी को अच्छी शिक्षा मिले। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके अलावा भावी पीढ़ियां भविष्य और वैश्विक स्तर पर भी तैयार हों।

7 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। बैठक में महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर खास चर्चा की गई। इस दौरान कानून-व्यवस्था से लेकर सड़कों की समस्या पर भी चर्चा की गई

8 सरकारी स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे रोहिंग्या बच्चे’, जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश,सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रोहिंग्या बच्चे सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं और अगर उन्हें इनकार किया जाता है, तो वे हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

9 मैं बनिये की लड़की हूं, फिजूलखर्ची नहीं कर सकती; AAP के वीडियो का जिक्र कर बोलीं दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

10 हिंद महासागर में सीमाएं लांघ रहा चीन, पर भारत हद में रखना जानता है: नौसेना प्रमुख

11 एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर पलटवार, कहा- उनके पाप धोने के लिए महाकुंभ गया था

12 हरियाणा में 10वीं की परीक्षा में नकल कराई गई, खिड़की, रोशनदान, छतों से स्टूडेंट्स तक पर्चियां पहुंचाई गईं, टीचर्स ने भी मदद की

13 जीडीपी ग्रोथ तीसरी तिमाही में 6.2% रही, दूसरी तिमाही में ये 5.4% थी, 2024-2025 में 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान

14 चैंपियंस ट्रॉफी- बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच बेनतीजा, दोनों को एक-एक अंक मिले, ऑस्ट्रेलिया 16 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा

15 जोस बटलर ने इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ी, चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद फैसला लिया; कराची में आखिरी बार लीड करेंगे

16 यूक्रेन जंग पर ट्रम्प-जेलेंस्की में तीखी बहस, US प्रेसिडेंट बोले- आपने अमेरिका का अपमान किया; जेलेंस्की बातचीत छोड़कर व्हाइट हाउस से निकले

17 मौसम ने मारी पलटी… दिल्ली में तेज बारिश और राजस्थान यूपी में गिरे ओले; पहाड़ों पर बर्फबारी; IMD ने जारी किया अपडेट

🔸मोहल्ला क्लीनिकों में शौचालय नहीं, कोविड फंड का इस्तेमाल नहीं हुआ: CAG रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे

🔸यूक्रेन को रूस के साथ युद्धविराम का समझौता करना होगा…जेलेंस्की से मुलाकात के बाद बोले ट्रंप, दोनों नेताओं के बीच मीटिंग में हुई तीखी बहस

🔸देश में कहीं नहीं हुआ रमजान के चांद का दीदार, पहला रोज़ा रविवार को होगा

🔸हिंद महासागर में सीमाएं लांघ रहा चीन, भारत के नौसेना प्रमुख ने दी खुली चेतावनी

🔸इस साल 20 हजार करोड़ रुपये तक जा सकती है साइबर धोखाधड़ी, डिजिटल इकोनमी के लिए बनी गंभीर खतरा

🔸जहान-ए खुसरो कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- गुलामी के लंबे कालखंड के बावजूद खुसरो ने अतीत से जोड़े रखा

🔸मणिपुर-राष्ट्रपति शासन के बाद आज गृह मंत्री की पहली बैठक:हथियार सरेंडर करने की समय सीमा 6 मार्च तक बढ़ी; कल भी हुई थी गोलीबारी

🔸पाकिस्तान: नौशेरा में आत्मघाती विस्फोट में हक्कानी मदरसे के मौलाना सहित सात लोगों की मौत

🔸रूस ने प्रक्षेपित किया प्रोग्रेस एमएस-30 कार्गो अंतरिक्ष यान, 2 दिनों में अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने की उम्मीद

🔸भाजपा अपील समिति की हुई बैठक : आपराधिक मामला दर्ज होने की मिली शिकायत, कमेटी ने मदन राठौड़ को सौंपी रिपोर्ट

🔸गृह मंत्री का दिल्ली पुलिस को सख्त निर्देश, अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की मदद करने वाले नेटवर्क के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई

🔸सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी और आईआईएम में आत्महत्याओं को बताया “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण”, मामलों की जांच के लिए मजबूत तंत्र बनाने का दिया आश्वासन

🔸उत्तराखंड हिमस्खलन: 57 में से 32 श्रमिकों को बचाया, 25 अभी भी फंसे; खराब मौसम के कारण बचाव अभियान रोका

🔸इस साल के अंत में होने हैं बिहार विधानसभा चुनाव, जीतन राम मांझी बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा एनडीए

🔸जम्मू-कश्मीर के रामबन में पीओके स्थित हिजबुल के पांच आतंकवादियों की 2.9 एकड़ जमीन की जब्त

🔸आधुनिक युद्ध में मारक क्षमता के नए आयाम जोड़ रही हैं महत्वपूर्ण, अत्याधुनिक तकनीकें: राजनाथ सिंह

🔸CAG report: 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार

🔹चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन, जोस बटलर ने छोड़ी इंग्लैंड की कप्तानी

🔹AFG vs AUS मैच बारिश के कारण रद्द, अंक बंटे, अफगानिस्तान के अब भी बन सकते हैं चांस

हरियाणा

♦️रेवाड़ी / ग्रामीण बोले- मनरेगा में फर्जीवाड़ा हो रहा:20 लोग काम कर रहे, पैसे 350 के खाते में जा रहे, एडीसी से की शिकायत

♦️हिसार / बेटी ने मां को पीटा, दांतों से काटा:घर कब्जाने के लिए बेड पर गिराया, थप्पड़-मुक्के मारे; बाल पकड़कर घसीटा, VIDEO से फंसी

♦️जींद / “पुलिसकर्मी ने 12वीं के छात्रों को पीटा, :जींद में परीक्षा देकर लौट रहे थे, पहले कार में मारी टक्कर, फिर थप्पड़ जड़े

♦️सिरसा / कांग्रेस MLA बोले, सीएम का इम्प्रेशन अच्छा:इसलिए नप चुनाव में बुलाया गया, स्थानीय डिब्बों में मची है लूट

♦️चण्डीगढ़ / “पंजाब-हरियाणा HC बार एसोसिएशन मतदान संपन्न:जल्दी आएंगे नतीजे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बारिश के बावजूद मतदान करने पहुंचे एडवोकेट

♦️गुडगाँव / “गुरुग्राम में छलका नरबीर का दर्द:बोले- 2019 में राजनीतिक कारणों से कटा टिकट, विकास वहीं के वहीं रुक गया

♦️पंचकुला / ACP की गाड़ी में लगी आग:ड्राइवर और बेटा बाल-बाल बचे, आग से पहले हुआ धमाका

♦️जींद / अवैध कॉलोनी निर्माण पर लगाई रोक:लोगों में मचा हड़कंप, प्रशासन ने दी चेतावनी- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

♦️भिवानी / भिवानी बोर्ड की ऑनलाइन मार्कशीट सेवा बंद:स्टूडेंट को बैंक और बोर्ड के लगाने होंगे चक्कर, समय-पैसों की होगी बर्बादी

♦️गुरुग्राम / निकाय चुनाव में 1109 बूथों पर 4500 पुलिसकर्मी तैनात:कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड, सर्विलांस टीम और क्राइम यूनिट्स की स्पेशल ड्यूटी

♦️कुरुक्षेत्र / CBI-इंस्पेक्टर का गला दबाया:दुबई से आए युवक की करनी थी वेरिफिकेशन; 5-6 लोगों ने किया हमला; कागजात फाड़े

♦️चण्डीगढ़ / “हरियाणा का बजट होली से एक दिन पहले आएगा:CM सैनी पहली बार पेश करेंगे; 19 दिन के शेड्यूल में 10 दिन छुट्टी रहेगी

♦️गुरुग्राम / निगम चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन:दीपेंद्र हुड्डा बोले- एक लूटता है, दो संरक्षण देते हैं, मनोहर लाल ने किया पलटवार

♦️फरीदाबाद / QR कोड से होगा चालान का भुगतान:सभी थानों समेत 19 जगहों पर सुविधा शुरू; ट्रैफिक DCP बोलीं-समय की बचत होगी

♦️गुरुग्राम / बार एसोसिएशन चुनाव में राहुल सांगवान बने उपाध्यक्ष:प्रेजीडेंट की गिनती अभी जारी, राहुल धनखड़ सचिव व धर्मेंद्र चौधरी ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने

♦️चण्डीगढ़ / “हरियाणा के 5 जिलों में तेज बारिश:हिसार-यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में ओले गिरे, 12 जिलों में रेड अलर्ट; कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद, टूरिस्ट फंसे

♦️हिसार / “खुद को मरा दिखाने वाले को उम्रकैद:हिसार में बीमा राशि हड़पने के लिए अपने जैसे दिखने वाले की हत्या की, कार में जिंदा जलाया

♦️रोहतक / सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक में निकाला रोड़ शो। बोले ट्रिपल इंजन कर रहा घोटाले पर घोटाले: – 4 साल बाद फिर वहीं मैदान, वही घुड़सवार, मिलकर लड़ेंगे लड़ाई

♦️चण्डीगढ़ / हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष गैर जाट चेहरा होगा:एक पंजाबी-2 दलित चेहरे दौड़ में, नेता प्रतिपक्ष जाट ही रहेगा; घोषणा जल्द होगी

♦️कैथल / घर से सगे भाई-बहन लापता:रात में निकले, नहीं लौटे वापस, पिता बोले- हमें लगा कि पड़ोसियों के घर होंगे

♦️गुरुग्राम / निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमा:शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू

♦️चण्डीगढ़ / सुप्रीम कोर्ट में हुई किसान आंदोलन पर सुनवाई:केंद्र और किसानों के बीच दो बैठकें हुईं, तीसरी बैठक 19 को; डल्लेवाल की तबीयत नाजुक

♦️सिरसा / सीएम नायब सैनी का रोड शो:गोपाल कांडा साथ रहे, कांग्रेस नेता की भतीजी की रिंग सेरेमनी में भी गए

♦️करनाल / रिश्तेदारों ने विधवा से की धोखाधड़ी:पति की मौत के बाद बनवाए फर्जी दस्तावेज, झूठा मुकदमा कर प्रॉपर्टी भी कब्जाई

♦️चण्डीगढ़ / राम रहीम की पैरोल के खिलाफ याचिका खारिज:SGPC ने की थी दायर; SC ने कहा–व्यक्ति विशेष को निशाना नहीं बनाया जा सकता

♦️रोहतक / “पैरोल खत्म कर सुनारियां जेल लौटा राम रहीम:10 दिन सिरसा, 20 दिन बरनावा में रहा, 29 जनवरी को आया था बाहर

♦️हिसार / “BJP से टिकट के चक्कर में बिगड़े स्वीटी-हुड्‌डा के रिश्ते:मां बोली- दिल्ली में 14वीं मंजिल से कूदने वाली थी बॉक्सर बेटी, युवती ने बचाया

♦️नूंह / 10वीं की परीक्षा में नकल:नूंह से पेपर आउट किया; दीवारों पर चढ़कर खिड़की-रोशनदान से पर्चियां फेंकी; टीचर्स ने भी मदद की

♦️चण्डीगढ़ / हरियाणा में पेपर लीक पर भड़के पूर्व सीएम हुड्डा:बोले-ये सरकार का फेल्योर; बजट सत्र में उठाएंगे, किरण ने हमेशा BJP की मदद की

Previous

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रतिमा का जीर्णोद्धार शीघ्र होगा पूर्ण

Next

हरियाणा सरकार ने न्यायालयों में ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सबूत प्रस्तुत करने के संबंध में निर्देश जारी किए