आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 11 मार्च नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
🔸PM मोदी मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना, कई समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर
🔸 कांगो में बड़ा हादसाः नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर फुटबॉल खिलाड़ी
🔸कुत्तों की तरह रेपिस्टों को भी नपुंसक बना देना चाहिए; राजस्थान के राज्यपाल
🔸US को बिजली निर्यात पर 25% टैरिफ वसूलेगा ओंटारियो, कनाडा में नए PM के आते ऐक्शन
🔸यूरोप तक पहुंचे पाकिस्तान के TTP आतंकी, स्पेन ने बार्सिलोना से 11 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
🔸तमिलनाडु बनाम केंद्र: 'हिंदी थोपने' पर संसद में हंगामा, स्टालिन-प्रधान के बीच तीखी जुबानी जंग
🔸GST डिप्टी कमिश्नर ने 15वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पत्नी का आरोप- कार्यालय का था मानसिक दबाव
🔸सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साइबर अटैक, Elon Musk ने की पुष्टि; कहा- कई बड़े देश शामिल
🔸रेलवे सुरक्षा पर हर साल खर्च हो रहे 1.14 लाख करोड़, अश्विनी वैष्णव बोले- दुर्घटनाओं पर राजनीति न करे विपक्ष
🔸ब्रिटेन में बड़ा समुद्री हादसा, तेल टैंकर और कार्गो शिप में टक्कर के बाद लगी भीषण आग
🔸ई-श्रम पोर्टल से 30.68 करोड़ श्रमिकों को मिल रहा फायदा, 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
🔸UP: आतंकी लजर को लेकर नया खुलासा, वसंत पंचमी को ही आ गया था कौशाम्बी, माघी पूर्णिमा पर धमाके की थी तैयारी
🔸अमेरिका में मंदी की आहट: शेयर बाजार 4 फीसदी तक टूटे; नैस्डेक, एसएंडपी 500 छह महीने के निचले स्तर के करीब
🔸गुजरात में तांत्रिक ने बच्ची का कुल्हाड़ी से गला काटा:हत्या कर खून घर में बने मंदिर में छिड़का, बचाने आए लोगों को डराता रहा
🔸तेलंगाना टनल हादसा, पहला शव पंजाब के गुरप्रीत का निकला:पीड़ित परिवार को 25 लाख की मदद का ऐलान; 17वें दिन भी रेस्क्यू जारी
🔸एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:टॉयलेट में चिट्ठी रखी थी; साढ़े 8 घंटे उड़ने के बाद मुंबई लौटी, 322 पैसेंजर सवार थे
🔸ED का छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के घर छापा, शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई
🔸मणिपुर: मुक्त आवाजाही शुरू होने के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी, कुकी-बहुल क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन बंद
🔹IPL 2025 में शराब-तंबाकू के विज्ञापन पर लगेगी रोक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल अध्यक्ष को लिखा पत्र
1 PM मोदी आज से दो दिन की मॉरिशस यात्रा पर, राष्ट्रीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे; 10 साल में दूसरी मॉरीशस विजिट
2 'भारत-मॉरीशस रिश्ते का नया अध्याय खुलेगा', विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले PM मोदी
3 बजट सत्र, दूसरे फेज का दूसरा दिन-मणिपुर पर चर्चा संभव, कल राज्य का बजट पेश हुआ; वोटर लिस्ट-ट्राई लैंग्वेज पर फिर हंगामे के आसार
4 मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर आज लोकसभा में होगी चर्चा, 3 जिलों से 17 उग्रवादी भी गिरफ्तार
5 जयशंकर ने ब्रिटेन-आयरलैंड यात्रा के अंतिम दिन देखा फुटबॉल मैच; दौरे से साझेदारी को मिलेगी नई गति
6 ब्रिटेन यात्रा के दौरान जयशंकर ने बेलफास्ट व मैनचेस्टर में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, इस यात्रा ने भारत व ब्रिटेन के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि की, जिससे भारत-ब्रिटेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी में नई गति आई
7 सैम पित्रोदा पर कर्नाटक में FIR, वन विभाग की जमीन पर उनके NGO का अस्पताल; 14 साल पहले लीज खत्म, फिर भी कब्जा
8 जैसे कुत्तों की होती है नसबंदी, रेपिस्टों को भी नपुंसक बना देना चाहिए;राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दुष्कर्म करने वालों को नपुंसक बना दिया जाना चाहिए, ताकि अन्य लोगों में कानून का डर बैठें और लोग ऐसे अपराध करने से बचें
9 भोपाल में प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूटा, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 10 से ज्यादा घायल; विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई
10 दिल्ली की CM रेखा गुप्ता 25 मार्च को पेश करेंगी BJP सरकार का पहला बजट, 28 मार्च तक चलेगा सत्र
11 पान मसाला ऐड पर बुरे फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, 19 को पेशी
12 मस्क का दावा, साइबर अटैक से X डाउन हुआ, किसी बड़े संगठन का हाथ; 3 घंटे ज्यादा डाउन रहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, यूजर एक्सेस नहीं कर पाए
13 कोच बोले- रोहित 2 साल और खेलेंगे, संन्यास अभी नहीं, वे पूरी तरह फिट, समझ नहीं आता लोग उनके रिटायरमेंट के पीछे क्यों पड़े
14 अमेरिका में मंदी की आहट: शेयर बाजार 4 फीसदी तक टूटे; नैस्डेक, एसएंडपी 500 छह महीने के निचले स्तर के करीब
इतिहास
1996 - सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
1999 - इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
2001 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
2004 - स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।
2006 - यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
2008 - मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ। पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011 - भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
==============================