आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 8 जून नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला ब्रिटेन का समर्थन, पीएम मोदी ने बताई ग्लोबल एक्शन की जरूरत।
महाराष्ट्र के पोलिंग बूथ से CCTV फुटेज जारी करें, चुनाव आयोग से राहुल की मांग।
श्रीनगर में जामा मस्जिद लगातार 7वें साल बंद: CM उमर बोले- अपने लोगों पर भरोसा करना होगा; महबूबा ने पूछा- सब ठीक है तो ताला क्यों।
इंदौर के दंपती राजा- सोनम को लेकर खुलासा: गाइड बोला- 23 मई को दोनों के साथ तीन युवक थे; चारों आगे, सोनम पीछे चल रही थी
राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता: अब बिहार में मैच फिक्सिंग होगी; चुनाव आयोग बोला- ये कानून ही नहीं, लाखों चुनावकर्मियों का अपमान
ज्योति का ISI एजेंट से पॉडकास्ट: ऑपरेशन सिंदूर से 24 दिन पहले कहा- मेरी कोशिश है, ज्यादा से ज्यादा हिंदू पाकिस्तान घूमने जाएं
Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, शिमला के IGMC अस्पताल में हुईं भर्ती
बीजापुर: वरिष्ठ माओवादी नेताओं की ‘मुठभेड़’ में मौत, नागरिक संगठनों ने कहा- एनकाउंटर फ़र्ज़ी
बिलावल भुट्टो को अमेरिकी सांसद की फटकार, जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करने का निर्देश
देश को अपनी सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर होना पड़ेगा: मोहन भागवत
भारत और मध्य एशियाई देश मिलकर करेंगे दुर्लभ खनिजों की खोज, डिजिटल और आर्थिक साझेदारी को भी मिलेगा बढ़ावा
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए शुरुआती चेतावनी प्रणाली बेहद जरूरी : पीएम मोदी
भारत में 11 साल में 269 मिलियन लोग अत्यधिक गरीबी से निकले बाहर : विश्व बैंक
भारत में कोरोना के एक्टिव केस 6 हजार के पार, केरल का हाल बेहाल
वापस भेजे जाएंगे 31 बांग्लादेशी नागरिक, दिल्ली पुलिस की प्रक्रिया शुरू।
शेरगढ़ व भैंसरोडगढ़ सेंचुरी में 5 करोड़ से बनेगा हबीर्वोर ब्रिडिंग सेंटर, प्रत्येक एनक्लोजर 100 लाख से बनेगा।
हालत गंभीर है, रहूं ना रहूं सच बताना चाहता हूं; सत्यपाल मलिक ने लिखा भावुक पोस्ट।
खुशखबरी: अगले महीने से चलेगी स्लीपर वंदे भारत, 30 ट्रेनों को चलाने की तैयारी।
ENG vs IND : पांच टेस्ट, एक मिशन… एक बार फिर विदेशी सरजमीं पर इतिहास रचने को तैयार भारतीय शेर, ब्रिटेन पहुंची टीम।
पिछले 11 वर्षों में घोर गरीबी से बाहर निकले 27 करोड़ भारतीय, विश्व बैंक ने जारी की रिपोर्ट
भारत में गरीबी दिन-ब-दिन तेजी से घट रही है,विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही सरकारी पहलों, तेज आर्थिक सुधारों और जरूरी सेवाओं तक सबकी पहुंच का ही यह नतीजा है कि गरीबी दिन-ब-दिन तेजी से घट रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम मदुरै पहुंचे, जहां वे आज तमिलनाडु भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके दौरे से 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी को बल मिलेगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा
टालमटोल नहीं, सच बोलने से बचेगी साख', फिक्सिंग के आरोप के बाद राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला,राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया तब आई है, जब चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में धांधली के आरोपों को खारिज कर दिया है।
राहुल ने लगाए महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप, नड्डा बोले- रोते रहो, ऐसी हरकतों से हारती कांग्रेस
सुप्रीम कोर्ट बोला-संरक्षक लुटेरा बन जाए, तो सजा देना जरूरी, ITBP जवान की बर्खास्तगी को बरकरार रखा; 20 साल पहले कैश लूट का दोषी था
सुप्रीम कोर्ट के जज ने मानी कॉलेजियम सिस्टम में खामी की बात, कहा- लेकिन न्यायपालिका को स्वतंत्र रहने दें
खुशखबरी: अगले महीने से चलेगी स्लीपर वंदे भारत, साल के अंत तक 30 ट्रेनों को चलाने की तैयारी
बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों के परिजनों को अब मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, पहले हुई थी 10 लाख की घोषणा
मणिपुर के 5 जिलों में इंटरनेट बंद, मैतेई समुदाय के नेता की गिरफ्तारी के बाद बिगड़े हालात
ज्योति मल्होत्रा मामले में घिरे यूट्यूबर जसबीर की बढ़ी मुसीबत, नहीं मिली जमानत
MP समेत 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, राजस्थान में 46°C पहुंच सकता है पारा;दिल्ली-यूपी में चलेगी लू; मुंबई-केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी
एलन मस्क के साथ सुलह से डोनाल्ड ट्रंप का इनकार, दे डाली गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी
इतिहास
1936 में आज ही के दिन भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था।
1948 में 8 जून को ही देश की सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की और इस सेवा की यह पहली इंटरनेशनल उड़ान थी।
2012 में आज ही के दिन बांग्लादेश ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान आकाशवाणी द्वारा निभाई गई भूमिका को मान्यता दी थी।
2008 में 8 जून को ही लेह और लद्दाख में 1 एफएम ट्रांसमीटर चालू किया गया था।
2004 में आज ही के दिन दूरदर्शन और आकाशवाणी की डीटीएच सेवा शुरू की गई थी।
2004 में 8 जून को ही भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया था।
2002 में आज ही के दिन आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया था।
1994 में आज ही के दिन निजी खिलाड़ियों को एफएम चैनलों पर टाइम स्लॉट दिया गया था।
1990 में 8 जून को ही आकाशवाणी ने आंध्र प्रदेश के वारंगल में अपना 100वां स्टेशन चालू किया था।
1977 में आज ही के दिन चेन्नई से FM प्रसारण शुरू हुआ था। 90 के दशक में इसका विस्तार किया गया था।
1948 में आज ही के दिन सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की थी।
1936 में 8 जून को ही भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था।
1658 में आज ही के दिन औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा कर लिया था।
==============================