आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 30 जून नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला: यूक्रेन पर एक रात में दागे 500 मिसाइल-ड्रोन, F16 ध्वस्त व पायलट ढेर
बारिश बनी आफत! उत्तराखंड में फटा बादल, रोकी गई चारधाम यात्रा, 8-9 मजदूर लापता
महाराष्ट्र में स्कूलों में थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी का आदेश वापस: कक्षा 1-5वीं तक हिंदी को तीसरी लैंग्वेज बनाया था, राज बोले- हिंदी थोपने की कोशिश विफल
कोलकाता गैंगरेपः गेट से घसीटकर अंदर ले गए दो आरोपी, CCTV में सामने आई दरिंदगी
राष्ट्रपति दौरे से पहले गोरखपुर समेत 15 एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी,प्रशासन अलर्ट
भारत-UAE के संबंधों को मजबूती, वीजा ऑन अराइवल सुविधा में हुआ विस्तार; भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत
US: आज अमेरिका दौरे पर जयशंकर, मार्को रुबियो के निमंत्रण पर क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल
अहमदाबाद विमान हादसे में साजिश का एंगल जांचेगी सरकार: सिविल एविएशन मिनिस्टर बोले- ड्रीमलाइनर का ब्लैक बॉक्स विदेश नहीं भेजेंगे; देश में ही जांच होगी
भुवनेश्वर ACP बोले-कोई बैरिकेडिंग तक आए तो टांग तोड़ देना: पुरी रथयात्रा में हादसे के बाद CM हाउस घेरने आ रही थीं विपक्षी पार्टियां
जनगणना 2027- पहला फेज 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा: घरों की लिस्टिंग होगी; राज्यों को निर्देश- 31 दिसंबर 2025 तक सीमांकन पूरा करें
Air India flight: टोक्यो-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट का केबिन ‘भट्ठी’ की तरह गर्म, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग
Sawan Special Train: शिव भक्तों को Railway की बड़ी सौगात, एनसीआर से पूरे सावन दौड़ेगी कांवरिया विशेष ट्रेन
Waziristan Bombing में 13 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की जिम्मेदारी तालिबान गुट ने ली, इस्लाबाद ने भारत पर लगाए आरोप
जमशेदपुर में भारी बारिश से रेसिडेंशियल स्कूल जलमग्न, 162 बच्चे रात भर छत पर फंसे रहे, प्रशासन ने किया रेस्क्यू
ओडिशा: पुरी में रथ यात्रा उत्सव के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़ में तीन की मौत, दर्जनों घायल
यूपी: छह पत्रकारों पर ग़लत सूचना फैलाने के आरोप में केस, कांग्रेस बोली- सच बोलने वालों को सज़ा
पीएम मोदी ने WHO द्वारा भारत को ट्रैकोमा मुक्त घोषित किये जाने पर जताई खुशी, कहा "यह सफलता हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की है"
पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत
जनगणना 2027- पहला फेज 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, घरों की लिस्टिंग होगी; राज्यों को निर्देश- 31 दिसंबर 2025 तक सीमांकन पूरा करें
ऑपरेशन सिंदूर के 52 दिन बाद भी सवाल उठा रहे राहुल, गृह मंत्री अमित शाह ने लिया आड़े हाथ
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मनों को करारा जवाब दिया, तब भी राहुल गांधी सवाल उठाते रहे। यह हमारे जवानों के बलिदान का अपमान है।' उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम पर सवाल उठाना देश की सुरक्षा नीति को कमजोर करने जैसा है।
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा अताशे के बयान से हंगामा, भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर बताई सच्चाई
भारतीय दुतावास ने इंडोनेशिया में भारत के रक्षा अताशे की और से की गई टिप्पणी को लेकर मीडिया में आई खबरों का खंडन किया है, दुतावास ने कहा कि रक्षा अताशे के सेमिनार में बयानों को संदर्भ से बाहर करके देखा गया, मीडिया रिपोर्ट्स में प्रेजेंटेशन के उद्देश्य और मुख्य बिंदुओं को गलत तरह पेश किया गया, दुतावास ने स्पष्ट किया कि प्रेजेंटेशन में भारतीय सशस्त्र बलों के नागरिक राजनीतिक नेतृत्व के तहत कार्य करने की बात कही गई है,जो कुछ पड़ोसी देशों से भिन्न है
रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम अपग्रेड करेगा, 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट; नए सिस्टम में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट हर मिनट बुक हो सकेंगी
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार कदम उठा रहा है और इसके तहत 1 जुलाई 2025 से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इनमें एक रेलवे द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में चेंज शामिल है. इसके तहत पहली तारीख से अब सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC वेबसाइट या ऐप पर तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे
इस बदलाव के साथ ही रेल यात्रियों के लिए झटके वाली खबर भी है, दरअसल, 1 जुलाई 2025 से ही ट्रेन टिकट में बढ़ोतरी लागू करने जा रही है, इसके तहत नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की, जबकि एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी. 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और MST में कोई चेंज नहीं होगा
अहमदाबाद हादसे की हर एंगल से जांच; मंत्री मुरलीधर मोहोल बोले- ब्लैक बॉक्स विदेश नहीं जाएगा
महाराष्ट्र में स्कूलों में थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी का आदेश वापस, कक्षा 1-5वीं तक हिंदी को तीसरी लैंग्वेज बनाया था, राज बोले- हिंदी थोपने की कोशिश विफल
महाराष्ट्र: 'मराठी मानुष की ताकत के सामने झुक गई सरकार', हिंदी वाले आदेश को वापस लेने पर उद्धव ने साधा निशाना
क्रिकेट पिच पर हार गया 'जिंदगी का मैच', छक्का मारते ही खिलाड़ी को आया अटैक,रविवार की सुबह गुरुहरसहाये स्थित डीएवी स्कूल में सुबह खिलाड़ी हरजीत सिंह बैटिंग कर रहे थे।उन्होंने स्पिन बॉलर की गेंद पर छक्का मारा और चलते हुए आधी पिच तक पहुंच गए और वहीं बैठ गए। इससे पहले उनके साथी खिलाड़ी कुछ समझ पाते वे पिच पर ही गिरते ही अचेत हो गए
स्टॉक मार्केट का जोश हाई है, 2 जुलाई से खुलेंगे 7 नए आईपीओ, 12 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
मानसून की मार, मैदान से पहाड़ तक हाहाकार... उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा
ईरान के पास एटम बम बनाने के लिए यूरेनियम मौजूद, UN एजेंसी बोली- न्यूक्लियर प्रोग्राम शुरू कर सकता है; अमेरिका बोला- परमाणु ठिकाना तबाह किया
ट्रंप बोले- नौ जुलाई के बाद नहीं मिलेगी टैरिफ से राहत, अमेरिका से सौदा न करने वाले देश को देना होगा टैक्स
इतिहास
1870-अदा केपले अमेरिका में लॉ कॉलेज के ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनी।
1876-सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914-दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पहली बार गिरफ्तार हुए।
1917-भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन।
1928-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार कल्याणजी का जन्म।
1933-फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1937-दुनिया का पहला इमरजेंसी नम्बर 999 को लंदन में जारी किया गया।
1938-बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया।
1947-भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
1956-भारतीय पत्रकार और राजनेता हरिवंश नारायण सिंह का जन्म।
1962-रवांडा और बुरुंडी आजाद हुए।
1969-भारतीय राजनीतिज्ञ और राज्य सभा सांसद भूपेन्द्र यादव का जन्म।
1985-भारत के प्रसिद्ध चित्रकार के. एच. आरा का निधन।
1997-हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।
1999-आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।
2000-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
2002-ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
2003-चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।
2005-ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
2006-फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
2007-संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
2007-भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं तेरहवीं लोकसभा के सांसद साहिब सिंह वर्मा का निधन।
2008-रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012-मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
2014-फीफा विश्व कप में फ्रांस ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया।
*==============================*