29/03/25

आरएस अनेजा, 29 मार्च नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

🔸म्यांमार में भयानक भूकंप से 'सोने का बना' महामुनि पगोड़ा तबाह, भारत ने कराई थी मरम्मत, मस्जिद ढहने से 20 नमाजियों की मौत

🔸म्यांमार के विनाशकारी भूकंप में अब तक 144 मौतों की पुष्टि, 700 से ज्यादा घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पीएम मोदी ने बढ़ाया हरसंभव मदद का हाथ

🔸थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप, बैंकॉक में भारी तबाही, सामने आए हैरान करने वाले वीडियो

🔸नेपाल में राजशाही समर्थकों की पुलिस से झड़प; 2 की मौत, काठमांडू में बुलाई सेना

🔸केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, सरकार का बड़ा ऐलान

🔸कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत:मद्रास हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, कहा था- मुंबई लौटूंगा तो गिरफ्तार हो जाऊंगा

🔸दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल पर FIR दर्ज की:राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिए थे आदेश; सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप

🔸मोथाबाड़ी सांप्रदायिक हिंसा- इंटरनेट बंद, 34 गिरफ्तार:भीड़ ने हिंदुओं की दुकानें-गाड़ियां तोड़ीं, सामान लूटा; कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक्शन रिपोर्ट मांगी

🔸दोबारा नहीं होगी BPSC 70वीं PT, री-एग्जाम की याचिका खारिज:पटना HC का फैसला सुनकर रो पड़ा कैंडिडेट, बोला- अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

🔸राजस्थान में इस बार 1 मई से नहीं होगा प्रवेशोत्सव, जुलाई में होगा आयोजन 

🔸डल्लेवाल ने पानी पीकर अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त किया: पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

🔸पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर कड़ी नजर रखी जा रही है: विदेश मंत्री एस जयशंकर

🔸रूस-यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति पुतिन बोले, 'शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन मुख्य कारणों का निवारण जरूरी'

🔸चारा घोटाले में 28 साल बाद रिकवरी, राज्य सरकार ने 950 करोड़ की वसूली का किया ऐलान

🔸पीएम मोदी ने समिट को किया संबोधित, कहा- 'इंडिया फर्स्ट' भारत की विदेश नीति का मंत्र

🔸कर्नाटक: ठगों ने क्राइम ब्रांच अफसर बन लूटे 50 लाख, बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या

🔸भारत-रूस ने शुरू किया छह दिवसीय नौसैनिक अभ्यास, नौसेना ने तैनात किए युद्धपोत राणा और कुठार

🔸ममता 2060 तक भारत के शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने पर असहमत, BJP ने लिया आड़े हाथ

🔹17 साल बाद RCB ने भेदा CSK का किला, पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने रचा इतिहास; 50 रनों से जीता मैच

1 भारत के पास शानदार प्रधानमंत्री है; डोनाल्ड ट्रंप बोले- काफी स्मार्ट हैं PM मोदी

2 पीएम मोदी कल संघ के स्मृति मंदिर में करेंगे नवरात्र पूजा; छत्तीसगढ़ को देंगे 33 हजार करोड़ की सौगात

3 पीएम मोदी कल महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नागपुर में दीक्षाभूमि पहुंचकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। वहीं,  छत्तीसगढ़ को भी वे 33 हजार करोड़ की सौगात देंगे

4 पीएम मोदी ने जिबली ट्रेंड में हिस्सा लिया, ट्रम्प और मैक्रों के साथ AI से बनी तस्वीरें शेयर कीं; सोशल मीडिया पर छाया ट्रेंड

5 टाइम्स नाउ के मंच पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, नक्सलवाद-आतंकवाद से निपटने से लेकर राहुल के आरोपों का दिया करारा जवाब

6 संसद में बोलने के लिए 40 फीसदी समय विपक्ष को दिया गया, तब राहुल वियतनाम में थे...अमित शाह ने कसा तंज

7 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को दिया चुनाव जीतने का मंत्र; बोले- ...देश के लिए जीना सीखें,उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे से रात को एक बजे तक अपने लिए जीने की जगह, देश के लिए जीना सीखिए, जो भाजपा के नेता करते हैं। अगर-मगर सुबह 6 बजे से लेकर जब नींद न लगे अपने लिए जिएंगे तो ईवीएम हरा देगा

8 थर-थर कांपेंगे दुश्मन; सेना को मिलेंगे 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर, 62 हजार करोड़ की डील

9 अमेठी के लोग बोले- स्मृति दीदी हमें भूल गईं, हार के बाद से घर सूना; BJP कार्यकर्ताओं को शिकायत- लोगों को क्या जवाब दें

10 8वें वेतन आयोग से पहले बड़ी सौगात, सरकार ने बढ़ाया केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 1 करोड़ 15 लाख लोगों को होगा फायदा

11 विमान किराये की आड़ में यात्रियों का दोहन हो बंद', विपक्षी सांसदों ने की किरायों की अधिकतम सीमा तय करने की मांग

12 ऑनलाइन सट्टेबाजी और फैंटेसी गेम्स की लत से जूझ रहे भारतीय,भारत में ‌ऑनलाइन सट्टेबाजी और फैंटेसी गेम्स की बढ़ती लोकप्रियता ने आर्थिक शोषण और लत लगने जैसी गंभीर चिंताओं बढ़ा दिया है

13 वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को आंशिक रूप में होगा। नासा के अनुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका तथा आर्कटिक के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। भारत में यह नहीं दिखाई देगा क्योंकि इस दौरान चंद्रमा की छाया भारतीय उपमहाद्वीप तक नहीं पहुंचेगी

14 म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 150 की मौत, 732 घायल; बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत धराशायी; मलबे में 110 लोग दबे, एक ही दिन में छह बार कांपी धरती

15 1 मई से ATM से कैश निकालना महंगा होगा, RBI ने विड्रॉल फीस ₹2 बढ़ाई, 5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद चार्ज ₹21 से ₹23 हो जाएगा

16 IPL आरसीबी ने भेदा चेन्नई का किला, 17 साल बाद दर्ज की जीत; CSK को 50 रनों से हराया

17 जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर पश्चिम भारत में आंधी-ओलावृष्टि; महाराष्ट्र-गोवा में अगले 4 दिन बारिश के आसार

इतिहास

29 मार्च 1857 को मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की मशाल को चिंगारी दिखा दी, जो देखते ही देखते पूरे देश में आजादी की ज्वाला में बदल गई। अंग्रेज हुक्मरान ने इस क्रांति को दबाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। मंगल पांडे को सात अप्रैल 1857 को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी की सजा दे दी। स्थानीय जल्लादों ने जब मंगल पांडेय को फांसी देने से मना कर दिया तो कोलकाता से चार जल्लादों को बुलाकर देश के इस जांबाज सिपाही को फांसी दी गई ।

1807 : जर्मनी के खगोलविद् विल्हेम ओल्बर्स ने एक छोटा सा ग्रह वेस्ता खोजा। इसे आसमान का सबसे चमकदार छोटा तारा कहा गया।

1849 : महाराजा दलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।

1857: कलकत्ता के निकट बैरकपुर में मंगल पांडे ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।

1859 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को 1857 की क्रांति में भागीदारी का दोषी पाया गया और अंग्रेज सरकार ने उन्हें देश निकाला देकर रंगून (अब यांगून) भेज दिया।

1954 : राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नेशनल गैलरी आफ मॉडर्न आर्ट) का दिल्ली में शुभारंभ।

1999 : उत्तर प्रदेश के कुमायूं और चमोली (अब उत्तराखंड) में आधी रात के ठीक बाद आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।

2002 : दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू।

2020 : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार।

2024: भारतीय नौसेना ने ‘‘बंधक’’ बनाए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया।

==============================

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे

Next

हिमाचल : पोस्ट कोड-939 के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों को 5 अप्रैल को आयोग के कार्यालय पहुंचने के निर्देश