आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 28 मार्च नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
'सत्ता के बिना विचारधारा नहीं ला सकते', मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- अगर हम 20-30 सीटें और जीत जाते तो आज सरकार बना सकते थे
राहुल गांधी का बड़ा बयान- कांग्रेस ने अंग्रेजों से लड़ी लड़ाई, उसके आगे BJP-RSS तो मजाक है
कठुआ एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद:तीनों जवानों को पेट में गोली लगी थी; घायल DSP को एयरलिफ्ट किया गया
भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, स्वीकार किया निमंत्रण; रूस बोला- अब हमारी बारी
मर्डर के डर से खुद ही पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, मेरठ कांड से सहम गया था पति
हुर्रियत से जुड़े 2 और गुटों ने छोड़ा अलगाववाद,PM मोदी के नए भारत पर जताया भरोसा
भारत ने चाय निर्यात में Sri Lanka को पछाड़ा, बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक
जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मिले पीएम मोदी, आर्थिक मुद्दों पर हुई बातचीत
‘राणा सांगा’ वाले बयान पर अड़े सुमन, कहा- इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा; करणी सेना ने किया जयंती मनाने का एलान
भारत कोई धर्मशाला नहीं, इमीग्रेशन बिल पर चर्चा के दौरान भड़के अमित शाह
बोकारो में CBI की टीम पर हमला:अपहरण समझ लोगों ने की धक्का-मुक्की, 3 अधिकारी घायल, आरोपी पकड़ा गया
जज कैश केस-सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:FIR दर्ज करने की मांग; हाईकोर्ट जज पर क्रिमिनल केस चलाने CJI की परमिशन वाले फैसले को भी चुनौती
ऑक्सफोर्ड में ममता का विरोध:CM बोलीं- यहां राजनीति न करें, बंगाल आएं; भारत जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, इस पर कहा- मैं सहमत नहीं
धीरेंद्र शास्त्री बोले- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई:मेरठ में सौरभ हत्याकांड को लेकर कहा- नीले ड्रम से कई पति सदमे में हैं
भजन सिंगर का कॉमेडियन कुणाल कामरा को पैरोडी से जवाब:कन्हैया मित्तल बोले- कंगना रनोट का घर टूटा तो तुम हंसे थे, सम्मान दोगे तो मिलेगा
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री के प्राइवेट पार्ट में मिला सोना:एक्स-रे में दिखा 70 लाख का गोल्ड पेस्ट, मास्टरमाइंड को भी दबोचा
दिल्ली सरकार- फिजिक्स वाला बीच समझौता, सरकारी विद्यालयों के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त कोचिंग
पुलिस चलाएगी ऑपरेशन खुशी-9 अभियान : गुमशुदा नाबालिग बच्चों की करेगी तलाश, लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
लखनऊ ने SRH को उसी के घर में रौंदा, पहले शार्दुल ने बरपाया कहर फिर पूरन-मार्श की आंधी; 5 विकेट से जीता मैच
जज कैश केस-सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, FIR दर्ज करने की मांग; हाईकोर्ट जज पर क्रिमिनल केस चलाने CJI की परमिशन वाले फैसले को भी चुनौती
कठुआ एनकाउंटर- 3 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद, घायल DSP एयरलिफ्ट; जैश के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'राहुल गांधी सदन के अंदर हास्यास्पद चीजें करते हैं, यह हम सभी ने देखा-सुना है। राहुल हमारे सबसे अच्छे कंपेनर हैं। वह जितना बोलें उनका स्वागत है। हम तो चाहते हैं कि सदन के अंदर, सदन के बाहर और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में वह जाकर बोलें लेकिन दुर्भाग्य यह है कि इससे देश को बहुत नुकसान होता है।
गोयल ने कहा कि 'सदन की कार्यवाही नियम एवं प्रक्रियाओं से चलती है। नेता प्रतिपक्ष के कुछ विशेष अधिकार हैं, हम इनका सम्मान करते हैं। लेकिन यदि किसी विषय या मुद्दे पर कार्यवाही चल रही है तो एलओपी उसे केवल इसलिए नहीं बाधित कर सकते कि उन्हें बोलना है। ऐसे में स्पीकर को फैसला करना पड़ता है। हमारे लिए तो राहुल गांधी का बोलना अच्छा है। वे जितना ज्यादा बोलते हैं, वह उतना ज्यादा हमारे लिए संगीत की तरह कर्णप्रिय होता है।
बदल जाएगी सड़कों की सूरत : गडकरी बोले, '25000 किमी हाईवे फोरलेन बनेंगे, 10 लाख करोड़ आएगा खर्च'
गडकरी ने बताया कि भारत में हर साल 4,80,000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें 18 से 45 वर्ष की आयु के 1,88,000 लोग अपनी जान गंवाते हैं। सरकार का लक्ष्य 2030 तक सड़क हादसों को 50 प्रतिशत तक कम करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों और पहाड़ी क्षेत्रों में हाईवे विकास को प्राथमिकता दी है।
लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास, शाह बोले- भारत धर्मशाला नहीं, बांग्लादेशियों से सख्ती से निपटेंगे; ममता फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दे रहीं
हम वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं, लेकिन निकट संबंधियों के साथ एकजुट नहीं रह पाते: सुप्रीम कोर्ट
चुनावी हार से निराश नहीं होना चाहिए', शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से कहा- आगामी चुनावों के लिए कमर कस लें
औरंगजेब को मानने वाले अपने घर में बना लें कब्र...', बाबा बागेश्वर बोले- हम धर्म विशेष को नहीं करते टारगेट
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा, 'वापस जाओ' के लगे नारे;
सड़क पर नमाज पढ़ी तो रद्द होंगे पासपोर्ट-लाइसेंस, UP पुलिस का आदेश; सरकार में मंत्री और एनडीए सहयोगी जयंत चौधरी नाराज
IPL में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, पूरन ने 70, मार्श ने 52 रन बनाए; शार्दूल ठाकुर को 4 विकेट
भारत के लिए 2025 होगा सबसे गर्म साल, मौसम विभाग का अनुमान- इस बार हीटवेव के दोगुने दिन; 5-6 की जगह लगातार 10-12 दिन लू चलेगी
मौसम विभाग की तरफ से इस वर्ष भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जताए जाने के बाद केंद्र ने सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर नया नियम लागू किया है। इसके तहत, किसी धार्मिक, सरकारी, राजनीतिक या अन्य किसी अन्य बड़े सार्वजनिक आयोजन के दौरान प्रति व्यक्ति दो लीटर के हिसाब से पेयजल की व्यवस्था और मेडिकल टीम करनी अनिवार्य है। यह नियम आगामी जुलाई माह तक लागू रहेंगे
इतिहास
2015 में आज ही के दिन साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं।
2013 में 28 मार्च के दिन ही इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ था।
2006 में आज ही के दिन अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया था।
2005 में 28 मार्च के दिन ही इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई थी।
2000 में आज ही के दिन वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट तक पहुंचकर भारतीय कप्तान रहे कपिल देव का रिकाॅर्ड तोड़ा था।
1977 में 28 मार्च के दिन ही मोरारजी देसाई ने भारत में सरकार बनाई थी।
1964 में आज ही के दिन इंग्लैंड के पास पहला समुद्री डाकू रेडियो स्टेशन बना था।
1963 में 28 मार्च के दिन ही रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध हुआ था।
1941 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुंच गए थे।
1939 में 28 मार्च के दिन ही स्पेन में गृहयुद्ध खत्म हो गया था।
1922 में आज ही के दिन अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया था।
1917 में 28 मार्च के दिन ही प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई थी।
1891 में आज ही के दिन विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित हुई थी।
1854 में 28 मार्च के दिन ही फ्रांस और ब्रिटेन ने रूस के विरुद्ध क्रीमिया युद्ध की घोषणा की थी।
*==============================*