27/05/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 27 मई नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

अमेरिका का दबाव कर रहा काम ! गाजा में थमेगा युद्ध, ट्रंप जल्द करेंगे संघर्षविराम और बंधक समझौते का ऐलान।

CRPF जवान बना जासूस! पाकिस्तान को लीक कर रहा था देश की सीक्रेट जानकारी, NIA ने किया अरेस्ट ।

पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, पाक PM शहबाज बोले- भारत से बातचीत के लिए तैयार।

डेंटिस्ट बनी हेयर सर्जन, दो जिंदगियों का अंत – आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने कोर्ट में किया सरेंडर ।

'सुख चैन से जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही... ', PM मोदी ने PAK को दिया सख्त संदेश।

'आपको यूक्रेन दिखता है, मुझे चीन-पाक', जयशंकर ने यूरोप का यूं मुंह बंद कराया।

फ्रांस के राष्ट्रपति को पत्नी ने व‍िमान से उतरते समय मारा थप्पड़! मुंह छिपाते मैक्रों का वीडियो वायरल, 24 साल बड़ी महिला से की है शादी।

Brij Bhushan Singh POCSO Case Closed* बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, नाबालिग सेक्सुअल हैरेसमेंट केस खत्म।

मणिपुर में दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले, छह किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर जताया गया विरोध।

US* 81 साल बाद मिले द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल चार सैनिकों के शव; परिवार ने 2013 में की खोज की शुरुआत।

SI भर्ती मामले में सरकार ने नहीं लिया अंतिम फैसला,* हाईकोर्ट से कहा- CM व्यस्त थे, और समय चाहिए; 1 जुलाई को होगी अगली सुनवाई।

बसवा राजू समेत 8 नक्सलियों का नारायणपुर में अंतिम संस्कार,* पुलिस बोली- डेडबॉडी सड़ रही थी, मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद जलाया।

भाखड़ा जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित* हरियाणा को मिला तय पानी, पंजाब बोला- BBMB और केंद्र ने गुमराह किया।

राजस्थान में 2 महीने की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव* प्रदेश में अबतक 15 मरीज।

Monsoon Rain Alert* मुंबई पानी-पानी… 25 साल बाद इतनी जल्दी आया मानसून, मई में बारिश का 107 साल का रिकॉर्ड टूटा।

वडोदरा में रोड शो के दौरान कर्नल सोफिया के परिवार ने पीएम मोदी पर बरसाए फूल ।

आईसीएमआर महानिदेशक ने दिलाया भरोसा, भारत में बढ़ते कोविड मामलों को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, हल्की है संक्रमण की गंभीरता।

MI vs PBKS, IPL 2025 पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया, नंबर वन पर कब्जा, प्रियांश-इंग्लिस के सामने सूर्या की चमक फीकी।

पीएम का गुजरात दौरा: महात्मा मंदिर के कार्यक्रम में होंगे शामिल, 5536 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

भुज में मोदी बोले-भारत पर आंख उठाई तो बख्शेंगे नहीं, पाकिस्तान को चेतावनी- सुख-चैन से जियो, अपनी रोटी खाओ, वर्ना मेरी गोली तो है ही

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के लोगों को यह समझना चाहिए कि उनकी सरकार और सेना अपने फायदे के लिए आतंकवाद का समर्थन कर रही हैं, इसलिए उन्हें इस खतरे को खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए, जो उनके जीवन को बर्बाद कर रहा है

गत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार की सैन्य प्रतिक्रिया के रूप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गुजरात की अपनी पहली यात्रा पर आए मोदी ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान के लोग शांति का रास्ता नहीं चुनते हैं, तो उन्हें भारतीय सेना की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा

प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे करने वाले मोदी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को सोचना चाहिए कि उनका देश कहां खड़ा है,पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को आतंकवाद को खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए।

शाह बोले- गोली का जवाब गोले से मिलेगा, पाकिस्तान भूला कि भारत में 11 साल से मोदी सरकार

महाराष्ट्र - नांदेड़ -अमित शाह ने शिवसेना उद्धव गुट द्वारा विदेश भेजे गए प्रतिनिधिमंडल पर की गई बारात वाली प्रतिक्रिया को लेकर निशाना साधा है, गृहमंत्री ने शिवसेना के पूर्व प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि आज अगर वह होते तो ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गले लगा देते, उद्धव की शिवसेना को पता नहीं क्या दिक्कत है

अमित शाह ने कहा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से न केवल पाकिस्तान बल्कि पूरे विश्व को एक शक्तिशाली संदेश दिया है कि भारत अपने सशस्त्र बलों, नागरिकों या सीमाओं पर किसी भी तरह का कोई भी खतरा बर्दाश्त नहीं करेगा, अगर कोई हमारी सीमाओं के अंदर आने का प्रयास करता है या हमारे नागरिकों को नुक़सान पहुंचाने का प्रयास करता है तो ऐसे अपराधियों को कड़ा परिणाम भुगतना होगा

उपराष्ट्रपति बोले- ऑपरेशन सिंदूर का लोहा दुनिया ने माना, एमपी में कहा-जिनको चोट लगी है, प्रमाण उन्होंने दिया; पीएम मोदी का फैसला लौह पुरुष जैसा

पीएम मोदी के ग्यारह साल: कांग्रेस ने बताया ‘अघोषित आपातकाल’, बीजेपी ने कहा– ‘अमृतकाल’

अमेरिकी मध्यस्थता का कोई सवाल ही नहीं- संसदीय समिति के सामने एस जयशंकर की दो टूक!विदेश मंत्री ने बैठक के दौरान सांसदों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने और अमेरिकी ‘हस्तक्षेप’ के बारे में पूछे गए कई सवालों के जवाब में बताया कि डीजीएमओ ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को सूचित किया था कि अगर वे गोलीबारी करेंगे, तो भारत जवाबी गोलीबारी करेगा

घबराएं नहीं, कोरोना अधिकांश मामलों में सामान्य फ्लू जैसा दिखा रहा असर; संक्रमण में उछाल पर विशेषज्ञ

पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजी, दिल्ली में CRPF जवान गिरफ्तार, NIA बोला- आरोपी को पाकिस्तानी अधिकारियों से डिटेल के बदले पैसे मिले

नीति आयोग के सदस्य बोले–भारत चौथी बड़ी इकोनॉमी नहीं बना, साल के अंत तक बन सकता है; CEO ने कहा था- मुकाम हासिल किया

भारत के साथ मजबूती से खड़ा हुआ मालदीव, मंत्री बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा सपोर्ट

पानी को तरसे तो घुटनों पर आए शहबाज शरीफ! ईरान पहुंचकर बोले- भारत से बातचीत के लिए तैयार है PAK

पंचकूला में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में खाया जहर, सभी की मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को मानसून ने जोरदार तरीके से दस्तक दी। भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं, जबकि महानगर के कई इलाकों में जलभराव की खबरें आई हैं।

पंजाब किंग्स ने खत्म किया 11 साल लंबा वनवास, चैंपियन बनने के करीब पहुंची श्रेयस अय्यर की टीम, मुंबई हारा

इतिहास

27 मई के इतिहास को देखें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही शुरू हुआ था।

1908 में आज ही के दिन मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने थे।

1957 में आज ही के दिन कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया था।

1994 में 27 मई को ही रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 साल तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी हुई थी।

2008 में सेंट्रल गवर्मेंट ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लिया था।

2006 में आज ही के दिन इंडोनेशिया में भीषण भूकंप आने से 6,600 की मृत्यु हो गई थी।

2005 में 27 मई को ही दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया था।

2002 में आज ही के दिन नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया था।

1997 में आज ही के दिन केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा था और इसमें 20 ब्रिटिश महिलाएं शामिल थीं।

1991 में आज ही के दिन ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका हुआ था और 223 लोगों की मौत हो गई थी।

1977 में आज ही के दिन पैन एम और केएलएम के 2 विमान टकराने से 582 की मौत हो गई थी।

1957 में कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई थी और इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया था।

1948 में 27 मई को ही महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू हुआ था।

1941 में आज ही के दिन जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया था।

1927 में आज ही के दिन चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल हुआ था।

1921 में आज ही के दिन ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 साल बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली थी।

1908 में आज ही के दिन मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने थे।

1895 में 27 मई की हो ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया था।

1813 में आज ही के दिन अमेरिका ने फोर्ट जार्ज और कनाडा पर कब्जा किया था।

*================

Previous

गौशालाओं में सुधार को लेकर गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

Next

राष्ट्रीय राजमार्गों पर शौचालय होंगे चकाचक , मानसून से पहले नालों की होगी सफाई