आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 26 मई नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
PM मोदी की दो-टूक: ऑपरेशन सिंदूर पर गैरजिम्मेदार बयान न दें, संयम रखें बीजेपी नेता
BIG BREAKING: लालू यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से निकाला, 6 साल के लिए किया निष्कासित
Covid-19: देश में पैर पसार रहा कोरोना, महाराष्ट्र में 43 नए केस; दो नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता
एक कमरे के मकान में रह रहा और कर्ज में हूं, सीबीआई की चार्जशीट पर सत्यपाल मलिक
भारत को धमकाने वाले सुन लें, बांग्लादेश में दो चिकन नेक; हिमंत की चेतावनी
ओवैसी ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी, बहरीन के सामने 'आतंकिस्तान' को कर दिया नंगा
ट्रूडो के हटते ही रिश्तों में नरमी? जयशंकर की कनाडाई विदेश मंत्री से बातचीत
मोहम्मद यूनुस पर भड़कीं शेख हसीना, बोलीं- आतंकी चला रहे सरकार, बांग्लादेश को रखा गिरवी
पुतिन का हेलीकॉप्टर यूक्रेनी ड्रोन के बीच फंस गया था, रूसी सेना अधिकारी ने की पुष्टि
कोटा सिटी फिर सुसाइड से दहली, जम्मू-कश्मीर की छात्रा ने लगाया फंदा, कर रही थी नीट की तैयारी
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: भारत के लिए चीन मुख्य दुश्मन, पाकिस्तान बस एक सेकेंडरी खतरा
रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल बाद सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली, 1000-1000 बंदी लौटे घर
ज्योति को आज कोर्ट में पेश करेगी हिसार पुलिस: पिता बोले- अधिकारियों ने कहा मिलने मत आना; इकोनॉमिक सेल ने 2 दिन पूछताछ की
हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर लौटी रौनक: होटलों में 90% तक पहुंची ऑक्यूपेंसी, पहलगाम आतंकी घटना के बाद शिमला-मनाली आ रहे टूरिस्ट
चुनाव आयोग ने कहा, 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को होंगे उपचुनाव
शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में आतंकवाद से लड़ने के भारतीय संकल्प को दोहराया
SRH vs KKR Highlights: केकेआर की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 110 रन से रौंदा
चेन्नई ने गुजरात को 83 रन से हराया:GT हारकर भी IPL टेबल टॉपर, CSK सबसे नीचे; ब्रेविस 19 बॉल में फिफ्टी लगाकर टॉप स्कोरर
मोदी 2 दिन गुजरात में, आज तीन रोड शो निकालेंगे: रेल प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन और रैली भी करेंगे; मोदी 6 दिन में 6 राज्य जाएंगे
पीएम मोदी बोले- जाति जनगणना से लोगों को मुख्यधारा में लाएंगे, भाजपा-NDA के CM-डिप्टी सीएम से कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आत्मविश्वास बढ़ाया
NDA ने मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रस्ताव पास कर सशस्त्र बलों और पीएम मोदी की प्रशंसा की। साथ ही बैठक में जाति जनगणना, बिहार चुनाव, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ और सुशासन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई
पीएम मोदी ने नेताओं को दी नसीहत, कहा- हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं, अनावश्यक बयानबाजी से बचें
पीएम ने टो-टूक शब्दों में कहा कि सार्वजनिक जीवन में वाणी की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं होता है। गैरजरूरी टिप्पणियां पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने यह हिदायत हाल ही में विजय शाह, जगदीश देवड़ा, रामचंद्र जांगड़ा जैसे पार्टी नेताओं के पहलगाम नरसंहार और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई विवादित बयानबाजी पर दी।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 25-26 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर एनडीए इसका पर्दाफाश करेगा और जनता को उन लोगों के बारे में बताएगा जिन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की थी
पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। यहां वे 77,400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही दोहाद में वे लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे।
मंगलवार को प्रधानमंत्री गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय समाज में बढ़ रहे पश्चिमीकरण का विरोध किया है। उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश की प्रगति के लिए आधुनिकीकरण जरूरी है, लेकिन भारतीय समाज का पश्चिमीकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के पश्चिमीकरण से उसके मूल मूल्य नष्ट हो रहे हैं।
गडकरी ने कहा कि पश्चिमी देश बुनियादी ढांचे, बिजली और पानी की आपूर्ति, संचार, आईटी और जैव प्रौद्योगिकी में प्रभावशाली प्रगति की है, लेकिन सामाजिक मोर्चे पर गिरावट आई है। गडकरी ने दावा किया कि पश्चिम का सामाजिक जीवन तबाह हो रहा है।
RSS चीफ बोले- ताकतवर होने के अलावा कोई विकल्प नहीं, कहा- हिंदू एक हों, देश की सेना को भी मजबूत बनाएं, ताकि कोई उसे जीत न सके
पंजाब समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान; 19 जून को मतदान, 23 को नतीजे,चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, गुजरात की दो, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर उपचुनाव होने हैं
लालू ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा- बड़े बेटे की हरकत गैरजिम्मेदाराना; कल महिला के साथ पोस्ट वायरल हुई थी
पहलगाम हमले के एक महीने बाद भी टूरिज्म ठप, कारोबारी बोले- जंगलों में छोड़ दिए घोड़े-खच्चर, टैक्सी-होटल की किस्त नहीं भर पा रहे
अस्पताल में भर्ती पूर्व सत्यपाल मलिक, CBI की चार्जशीट पर बोले- एक कमरे के मकान में रह रहा और
कर्ज में हूं
शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनवाने वालों के लिए वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद ने बड़ी बात कही। कहा कि ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। ये आस्था का अपमान है,लोगों से ऐसा पाप न करने की अपील
चेन्नई ने गुजरात को 83 रन से हराया, GT हारकर भी IPL टेबल टॉपर, CSK सबसे नीचे; ब्रेविस 19 बॉल में फिफ्टी लगाकर टॉप स्कोरर
डिफेंडिंग चैंपियन KKR की सबसे बड़ी IPL हार, हैदराबाद ने 110 रन से हराया; क्लासन का शतक, 3 गेंदबाजों को 3-3 विकेट
देश में 5 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है,24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर करने के बाद 25 मई को पूरा गोवा,और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से को कवर किया है,महाराष्ट्र में आफत बनी बारिश कई जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
इतिहास
2014 में आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
2007 में 26 मई को ही भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता कंप्लीट हुआ था।
2002 में आज ही के दिन चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत हो गई थी।
2000 में आज ही के दिन हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जाएंगे।
1999 में आज ही के दिन भारत के स्टार बल्लेबाज सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया था।
1999 में 26 मई के दिन ही इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।
1991 में आज ही के दिन थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत हो गई थी।
1987 में आज ही के दिन श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा था।
1973 में 26 मई को ही बहरीन ने संविधान अपनाया था।
1969 में आज ही के दिन ही अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे थे।
1957 में मुंबई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई थी।
1926 में 26 मई के दिन ही लेबनान ने संविधान अपनाया था।
1822 में आज ही के दिन नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत हो गई थी।
*==============================*