24/03/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 24 मार्च नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

J&K: नंदीमार्ग में कश्मीरी पंडितों का गर्मजोशी से स्वागत, आंखों से झलका 22 साल पुराना दर्द

आप सत्ता के लिए नहीं, भगत सिंह-आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए राजनीति में आई : केजरीवाल

कनाडा में 28 अप्रैल को होंगे आम चुनाव, नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का ऐलान

अमेरिका के बाद भारत भी बनाएगा 6th जेनरेशन लड़ाकू विमान, ट्रायल फेज में पहुंचा AMCA जेट प्रोग्राम

मीडिया गलतियां उजागर करे, अच्छाइयों की सराहना करे; गलत मिले तो मेरे मंत्रालय को भी न बख्शे: गडकरी

डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज से बवाल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

​जम्मू-कश्मीर: कठुआ के हीरानगर में दिखे संदिग्ध आतंकी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

संभल हिंसा में अरेस्ट ज़फर अली चंदौसी कोर्ट में हुए पेश, समर्थकों ने किया प्रदर्शन

Israel Civil War: नेतन्याहू के खिलाफ बढ़ रहा असंतोष; सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बोले- गृहयुद्ध की आशंका

Pakistan Economic Crisis: रमजान में पाकिस्तानी बेहाल, 1 किलो चीनी 163 रुपये के पार

दिल्ली विधानसभा का बजट सेशन आज से:परिवहन निगम की CAG रिपोर्ट पेश होगी; 5 दिन चलेगा, आखिरी दिन प्राइवेट बिल पर चर्चा

​भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी:पत्नी के साथ बेल्जियम में रह रहा, 13,850 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप

ट्रेन में भीड़ घटाने का फॉर्मूला:जितनी जनरल सीट, उससे डेढ़ गुना ही टिकट बिकेंगे, ट्रेन नंबर भी होगा

मेरठ सौरभ हत्याकांड, जेल में मुस्कान-साहिल बेचैन दिखे:4 दिन से नशा नहीं मिलने से परेशान, मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट होगा

​​​​ओडिशा में ओले गिरे, 2 की मौत:आज 17 राज्यों में बारिश की संभावना, रिपोर्ट- भारत एक्स्ट्रीम हीटवेव झेलने के लिए तैयार नहीं

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट जारी की, अधजले नोटों के वीडियो और तस्वीरें भी शामिल

भारतीय सेना भूटान की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही:वांगचुक

CSK vs MI: नूर अहमद की फिरकी, गायकवाड़-रचिन की तूफानी पारियों ने मुंबई को धोया, चेन्नई ने किया सीजन का विजयी आगाज

बजट सत्र का आज 9वां दिन, वक्फ बिल पर हंगामे के आसार, केंद्र सरकार ईद के बाद पेश कर सकती है

मीडिया गलतियां उजागर करे, गलत मिले तो मेरे मंत्रालय को भी न बख्शें: नितिन गडकरी

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने नितिन गडकरी ने कहा कि समाज में बदलाव लाना हर किसी की जिम्मेदारी है और इसमें मीडिया और अखबार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को न केवल गलत चीजों की निंदा करनी चाहिए, बल्कि अच्छे कामों की भी सराहना करनी चाहिए।

औरंगजेब से लेकर वक्फ बिल तक हर मुद्दे पर संघ ने साफ किया अपना रुख, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में हर मुद्दे पर हुआ मंथन

जम्मू के कठुआ में सेना-आतंकियों के बीच एनकाउंटर रुका, हीरानगर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने 4-5 आतंकियों को घेरा; 7 साल की बच्ची घायल

मणिपुर हिंसा पर चर्चा हो तो समाधान दूर नहीं, जस्टिस गवई बोले- राज्य में हर कोई शांति चाहता है, मौजूदा हालात पर किसी की दिलचस्पी नहीं

'दुर्घटना रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी', सड़क हादसों पर किरेन रिजिजू ने जताई चिंता

भारत को टीबी-मुक्त बनाने के लिए मिलकर करें काम', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अपील

नागपुर हिंसा, 6 दिन बाद शहर से कर्फ्यू हटा, पुलिस तैनाती के साथ गश्त जारी रहेगी; शिवसेना बोली- उपद्रवियों का बांग्लादेश से संबंध

दिल्ली विधानसभा का बजट सेशन आज से, परिवहन निगम की CAG रिपोर्ट पेश होगी; 5 दिन चलेगा, आखिरी दिन प्राइवेट बिल पर चर्चा

शेयर मार्केट में नुकसान झेल चुके लोग अब FD में लगा रहे पैसा, निवेश में 23 गुना उछाल

शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी का अनुमान, US GDP ग्रोथ से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता हैदराबाद, राजस्थान को 44 रनों से हराया, ईशान ने शतक बनाया; हेड की फिफ्टी

चेन्नई सुपर किंग्स ने किया विजयी आगाज, मुंबई इंडियंस ने फिर पहला मुकाबला गंवाया

संडे को आया फिल्म 'छावा' की कमाई में उछाल, 600 करोड़ तक पहुंचने में चंद कदम दूर

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 2-3 दिनों में देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ेगा,गर्मी से होने वाला है बुरा हाल! कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग

इतिहास

2008 में आज ही के दिन भूटान लोकतांत्रिक देश बना था।

2007 में 24 मार्च के दिन ही ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्व कप का सबसे तेज शतक बनाया था।

2003 में आज ही के दिन से क्षयरोग की रोकथाम के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

1990 में 24 मार्च के दिन ही भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की थी।

1977 में आज ही के दिन मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई थी।

1959 में 24 मार्च के दिन ही इराक ने बगदाद समझौते से खुद को अलग कर लिया था।

1932 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया था।

1883 में 24 मार्च के दिन ही शिकागो और न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई थी।

1855 में आज ही के दिन ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था।

1855 में 24 मार्च के दिन ही कोलकाता से आगरा के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया था।

Previous

भूटान के चुनाव अधिकारियों का चुनाव प्रशासन पर दो सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Next

चंडीगढ़ में आज रैपर व सिंगर हनी सिंह का लाइव कंसर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद !