आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 21 मई नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
भारत से शिकस्त के बाद चीन-पाकिस्तान की सबसे बड़ी रक्षा डील: J-35A स्टील्थ फाइटर जेंट्स से लैस होगी पाक वायुसेना
गाजा में इजराइल ने किए ताबड़तोड़ हमले, कम से कम 85 लोगों की मौत
पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में दो और ‘पाकिस्तानी एजेंट’ गिरफ्तार, कुल संख्या 73 पहुंचीं
हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा लाहौर में अज्ञात हमलावरों की गोलियों का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया
Covid-19 Surge: एशिया में कोविड-19 मामलों में वृद्धि, क्या फिर आ रही है कोरोना की लहर, भारत के लिए भी बड़ा खतरा
अदालतें तब तक दखल नहीं दे सकतीं, जब तक कि कोई ठोस आधार न हो वक्फ ऐक्ट पर CJI की बड़ी टिप्पणी
ट्रंप को टहला रहे पुतिन...सीजफायर पर रूस फिर बोला- डील में बहुत वक्त लगेगा
अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला माहौल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली रिट्रीट सेरेमनी, हाथ नहीं मिलाए जवानों ने
बिहार में तो हद हो गई, चूहों ने अब पटना के NMCH में भर्ती मरीज की पांचों उंगलियां कुतर डाली
कर्नाटक में राहुल बोले- वादे पूरे किए:PM ने कहा था नहीं कर पाएंगे, लेकिन करके दिखाए; 1 लाख लोगों को घरों का मालिकाना हक मिला
मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा: 113 घरों को नुकसान, दुकानें जलाईं; हाईकोर्ट कमेटी ने पुलिस पर सवाल उठाए
धीरेंद्र शास्त्री बोले-ऑपरेशन सिंदूर झांकी है, हल्दी, मेहंदी बाकी है: पाकिस्तान पगला है, हम चाइना के चार्जर पर भरोसा नहीं करते वो मिसाइल पर करता है
अब फ्रेश लॉ ग्रेजुएट्स नहीं दे सकेंगे ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कम से कम 3 साल का कोर्ट रूम एक्सपीरियंस जरूरी
उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर:मदरसा बोर्ड का फैसला, अध्यक्ष बोले- बच्चे सेना के पराक्रम और इतिहास को जानेंगे
यूट्यूब चैनलों पर पाबंदी लगाएगी हरियाणा सरकार:CM ने SOP बनाने को कहा; पाकिस्तान से जुड़े ज्योति जैसे यूट्यूबरों पर होगी सख्ती
भारत से कुटाई के बाद भी असीम मुनीर को तोहफा! पाकिस्तान ने बनाया फील्ड मार्शल
रान्या राव सोना तस्करी मामला: अभिनेत्री रान्या राव को मिली जमानत, लेकिन हिरासत में रहेंगी
वित्त आयोग ने उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को सराहा, कहा "विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं
राजस्थान ने जीती साख की लड़ाई, फिफ्टी लगाकर चमके वैभव सूर्यवंशी; IPL 2025 में CSK की 10वीं हार, वैभव ने छुएं धोनी के पैर
ग्लोबल साउथ' स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावित, भारत का नजरिया पेश करता है टिकाऊ मॉडल, बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने जिनेवा में आयोजित विश्व स्वास्थ्य सभा के 78वें सत्र को दिये वीडियो संदेश में इस वर्ष की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए एक विश्व’ को रेखांकित किया और इस बात पर जोर दिया कि यह वैश्विक स्वास्थ्य के लिए भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
भारतीय सेना सीमा पार जाकर आतंकियों का इलाज करती है', लखनऊ में पाकिस्तान पर जमकर बरसे रक्षा मंत्री
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मुस्लिम पक्ष बोला- बदलाव लागू हुए तो नुकसान की भरपाई नहीं; कोर्ट बोला- राहत के लिए मजबूत दलीलें लाइए
पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा, BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था, PAK आर्मी चीफ के साथ चेहरा मिक्स किया
अटारी-वाघा बॉर्डर पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली रिट्रीट सेरेमनी, भारतीय गैलरी में भीड़, पाकिस्तान की खाली; न गेट खुले और न हैंडशेक किया
जस्टिस वर्मा कैश कांड- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, याचिकाकर्ता ने FIR की मांग की; धनखड़ बोले थे- FIR में देरी क्यों, क्या बड़ी शार्क शामिल
खड़गे का सवाल-क्या PM ने विदेशों में सिर्फ फोटो खिंचवाए, 11 साल में मोदी ने 72 देशों के 151 दौरे किए, फिर भी भारत अकेला रह गया
उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर, मदरसा बोर्ड का फैसला, अध्यक्ष बोले- बच्चे सेना के पराक्रम और इतिहास को जानेंगे
धीरेंद्र शास्त्री बोले-ऑपरेशन सिंदूर झांकी है, हल्दी, मेहंदी बाकी है, पाकिस्तान पगला है, हम चाइना के चार्जर पर भरोसा नहीं करते वो मिसाइल पर करता है
'मेरे महाराष्ट्र दौरे में प्रोटोकॉल के पालन न होने से जुड़ी चर्चा अब बंद करें', CJI बीआर गवई ने लोगों से की अपील
कर्नाटक में भारी बारिश, 8 की मौत, बेंगलुरु में 500 घर डूबे; महाराष्ट्र में इमारत का स्लैब ढहा, 4 की मौत; राजस्थान में पारा 47°C पहुंचा,15 मिनट की बारिश में मुंबई बेहाल, अंधेरी-साकीनाका में जलजमाव; BMC पर फूटा लोगों का गुस्सा
BCCI का बड़ा फैसला, अहमदाबाद में होगा IPL का फाइनल, प्लेऑफ के दो मैच मोहाली में होंगे; मौसम की वजह से RCB-SRH मैच लखनऊ शिफ्ट
राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया, 17.1 ओवर में चेज किया 188 रन का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी
चीन में सरकारी पैसे से शराब-सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे अधिकारी, फिजूलखर्ची रोकने के लिए सरकार का आदेश, शराब कंपनियों के शेयर गिरे
इतिहास
2010 में आज ही के दिन दुबई से मंगलौर आ रहे एयर इंडिया के विमान IX-182 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 166 में से 158 यात्री की मौत हो गई थी।
2006 में 21 मई के दिन ही श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर हमला हुआ था।
2003 में आज ही के दिन विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तंबाकू के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी थी।
2002 में 21 मई के दिन ही बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एचएम इरशाद को 6 माह कारावास की सजा दी गई थी।
1998 में आज ही के दिन 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र आया था।
1996 में 21 मई के दिन ही पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की थी।
1981 में आज ही के दिन पियरे मोरो फ्रांस के प्रधानमंत्री की नियुक्त हुई थीं।
1970 में 21 मई के दिन ही USSR ने न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
1908 में आज ही के दिन पहली हॉरर फिल्म शिकागो में मनाया गया था।
1881 में 21 मई के दिन ही यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।
1840 में आज ही के दिन न्यूजीलैंड ब्रिटिश कॉलनी का हिस्सा बना था।
==============================