21/07/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 21 जुलाई नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, पूरा इलाका सील

डिजिटल पेमेंट में नंबर 1 भारत: UPI से हर महीने 1800 करोड़ लेनदेन, दुनिया का 50% रीयल-टाइम भुगतान हमारे यहां

मानसून सत्र में 60 साल पुराना आयकर कानून बदलेगा, आज लोकसभा में पेश होगी संसदीय समिति की रिपोर्ट

थरूर बोले-पहली वफादारी देश के लिए, पार्टी के लिए नहीं:दूसरे दलों के साथ मिलकर काम करना चाहिए, इसे गद्दारी समझ लिया जाता है

शुभांशु के पिता बोले- बेटा 17 अगस्त को भारत आएगा:गले लगाना है; मां बोलीं- वह कमजोर दिख रहा है, घर पर जो कहेगा, बनाकर खिलाऊंगी

ओडिशा: बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की को आज एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा

चीन में नया स्वास्थ्य संकट: मच्छर जनित ‘CHIKV वायरस’ का आतंक, हजारों लोग संक्रमित

पंचतत्व में विलीन हुए एथलीट फौजा सिंह, CM मान सहित कई बड़ी हस्तियों ने दी अंतिम विदाई

वियतनाम में बड़ा हादसा: तूफान में पलटा क्रूज जहाज, अबतक 37 पर्यटकों की मौत

आगरा धर्मांतरण मामला: 2 बहनों के ब्रेनवॉश का आरोप, 5 देशों से जुड़ा फंडिंग नेटवर्क, 10 गिरफ्तार

सालभर में ही यूनुस से भर गया बांग्लादेशियों का मन, शेख हसीना को करने लगे याद

मॉनसून सत्र आज से हो रहा शुरू, संसद में हंगामे के आसार; सरकार भी विपक्ष से निपटने को तैयार

कर्नाटक में कुत्तों का कहर, 6 महीने में 2.3 लाख लोगों को काटा, 19 की मौत

इंडोनेशिया: 280 लोगों से भरे जहाज में लगी आग, जान बचाने को समुद्र में कूदे लोग, वीडियो

दुनिया देखेगी बिहार की पहचान, वैशाली में खुल रहा बुद्ध का भव्य स्तूप, 15 देशों के बौद्ध भिक्षु होंगे शामिल

पंजाब में बब्बर खालसा के 3 सदस्य गिरफ्तार: पटियाला-हरियाणा में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड फेंके थे, ISI और रिंदा से कनेक्शन, हथियार-हैंड ग्रेनेड बरामद

गुरुग्राम में मजाक में गई पत्नी की जान:दीवार पर चढ़कर बोली- मुझे बचाओगे, चौथी मंजिल से लटकी, पति ने 2 मिनट पकड़ा, फिर फिसली

कनाडा में कपिल शर्मा का कैफे फिर खुला, गोलीबारी के बाद दिलेरी?

विश्व लीजैंड्स चैम्पियनशिप : धवन समेत भारतीय सितारों ने किया बहिष्कार, भारत-पाकिस्तान मैच रद्द

इतिहास

1969 - अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।

2004 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

2007 - वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2008 - नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

1988 - इन्सैट-1सी को इन्सैट प्रणाली को पूर्ण रूप से सक्षम बनाने के लिए 93.5° पूर्व स्थिति के लिए कोरू से 21 जुलाई, 1988 को प्रमोचित किया गया था।

Previous

हिन्दुस्तान के हर आदमी को और हर स्कूल में भागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए- कैबिनेट मंत्री अनिल विज

Next

लोकसभा में आज