आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 20 मई नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
भारत कोई धर्मशाला नहीं, जहां दुनिया भर के शरणार्थी घुस आएं, हम खुद 140 करोड़: SC
पंजाब में 2 और जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए करते थे काम
सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ मामले की सुनवाई, अंतरिम आदेश हो सकता है पारित
पुतिन सीजफायर पर राजी, ट्रंप से बातचीत के बाद बोले- यूक्रेन से बात करेंगे
सिंगापुर-हांगकांग में बढ़े कोविड-19 केस के बाद भारत में भी अलर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग
'पछताने से ज्यादा बेहतर है सावधानी बरतना...', तुर्की की कंपनी Celebi के मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी
सैफुल्लाह खालिद के बाद आतंकी अब्दुल वाहिद का खात्मा, 'सीक्रेट किलर' ने भारत के एक और दुश्मन को उतारा मौत के घाट
भारत के एक्शन के बाद बैकफुट पर बांग्लादेश, समस्याओं को हल करने के लिए रखा चर्चा का प्रस्ताव
सिंधु जल संधि नहीं होगी बहाल! भारत का पाक को सख्त संदेश- अब अपनी शर्तों पर करेंगे समझौता
सुप्रीम कोर्ट बोला- बिटकॉइन ट्रेड हवाला की तरह अवैध कारोबार:यह अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है, सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर स्पष्ट नीति क्यों नहीं बनाती
हरियाणा में 3 महीने में 4100 लोग लापता:HHRC ने लिया संज्ञान; प्रतिदिन 45 गायब, 1000 से ज्यादा अपहरण केस, 31 को होगी अगली सुनवाई
हैदराबाद में ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:बम धमाके की प्लानिंग कर रहे थे, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल: शरद पवार ने संजय राउत से कहा, 'आतंकवाद पर भारत की वैश्विक पहुंच में स्थानीय राजनीति को न लाएं'
भारत-पाकिस्तान विवाद हमेशा से पारंपरिक क्षेत्र में रहा है: मिसरी ने संसदीय समिति से कहा
ब्रिटेन स्थित कश्मीरी पंडित विद्वान निताशा कौल ने कहा- उनका ओसीआई कार्ड ‘भारत विरोधी’ गतिविधियों के कारण कर दिया गया है रद्द
बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर ने पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह को नियुक्त किया जन सुराज पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष
2019 से 2023 के बीच सड़क हादसों में आठ लाख मौतें हुईं, डेढ़ लाख पैदल चलने वाले: रिपोर्ट
LSG vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स का समेटा बोरिया-बिस्तर, 'पंत ब्रिगेड' को प्लेऑफ की रेस से किया बाहर
ऑपरेशन सिंदूर, जवान बोले- गोली उन्होंने चलाई, धमाका हमने किया, पाकिस्तान इसे दशकों तक याद रखेगा, कुछ भी करने से पहले सौ बार सोचेगा
राहुल गांधी के आरोप पर MEA का जवाब, PAK को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना पहले नहीं दी गई
कांग्रेस बोली- सिंदूर से सौदा और देश से गद्दारी नामंजूर, एयरस्ट्राइक से पहले PAK को अलर्ट करना पाप, केंद्र बोला- ये गलत है
रेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि ट्रेन टिकटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का उपयोग जवानों की बहादुरी को सम्मान देने के लिए किया गया है। तस्वीर में प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को सलाम करते हुए दिखाया गया है
पीएम मोदी बोले- नागरिकों के अनुकूल नया ओसीआई पोर्टल, डिजिटल शासन को बढ़ावा देने में बड़ा कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बेहतर कार्यक्षमता वाला ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए ओसीआई पोर्टल को लॉन्च किया। इसमें ऐसा इंटरफेस है, जिससे भारतीय मूल के लोगों का पंजीकरण करना अब और आसान हो गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा, आज नए ओसीआई पोर्टल का शुभारंभ किया गया, जिसमें आधुनिक यूजर इंटरफेस है, ताकि प्रवासी भारतीयों का पंजीकरण आसान हो सके। इसमें बेहतर कार्यक्षमता, मजबूत सुरक्षा और यूजर-फ्रेंडली अनुभव जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने नई पहल की है। सरकार ने नई ई-जीरो एफआईआर की शुरुआत की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) में दिल्ली के लिए पायलट परियोजना के तौर पर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों को पकड़ने में तेजी आएगी।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसद की स्थायी समिति के सामने सोमवार को सीजफायर में ट्रंप की भूमिका और पाकिस्तान, तुर्की से साथ तनावपूर्ण संबंधों समेत कई मुद्दों पर अपनी बातें रखीं. उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच मध्यस्थता को लेकर किए जा रहे ट्रंप के दावे सही नहीं हैं पाकिस्तान को लेकर उन्होंने दो टूक कहा, '1947 से ही हमारे पाकिस्तान के साथ रिश्ते खराब रहे हैं.' हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) के बीच लगातार संवाद होता रहता है. इसके अलावा, विदेश सचिव ने समिति को बताया कि भारत-पाक टकराव पारंपरिक हथियारों तक ही सीमित रहा और पाकिस्तान की ओर से किसी तरह का परमाणु हमला करने की कोई धमकी नहीं मिली.
कुछ सदस्यों ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान को लेकर सवाल उठाए, जिस पर सरकार ने कहा कि बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. सरकार ने स्पष्ट किया कि, 'ऑपरेशन सिंदूर के पहले चरण के बाद ही पाकिस्तान को सूचित कर दिया गया था कि हमारी कार्रवाई केवल आतंकी ठिकानों को लेकर है
वक्फ मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, तीन मुद्दों पर अंतरिम आदेश दे सकती है अदालत
सुप्रीम कोर्ट बोला- बिटकॉइन ट्रेड हवाला की तरह अवैध कारोबार, यह अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है, सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर स्पष्ट नीति क्यों नहीं बनाती
आज फडणवीस कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे NCP नेता भुजबल, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा समारोह
यूक्रेन में शांति के लिए बातचीत को तैयार, ट्रंप के साथ 2 घंटे तक चली फोन कॉल के बाद पुतिन का बड़ा बयान
आकाशतीर डिफेंस सिस्टम बनाने वाली कंपनी BEL का मुनाफा बढ़ा, 18% बढ़कर ₹2,127 करोड़ पहुंचा; एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन-मिसाइल को तबाह किया था
हैदराबाद की जीत ने लखनऊ के सपने तोड़े, प्लेऑफ की रेस में अब सिर्फ दिल्ली-मुंबई बचे, यशस्वी बन सकते हैं टॉप स्कोरर
13 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, कर्नाटक में बारिश का रेड अलर्ट; बांदा, खजुराहो, पिलानी और चूरू में पारा 46 डिग्री पार
इतिहास
1923 में 20 मई को ही स्टेनली बाल्डविन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे।
1926 में आज ही के दिन रेलवे श्रम अधिनियम पारित किया गया था।
2011 में आज ही के दिन झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला बनी थीं।
2011 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑइल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की थी।
2002 में आज ही के दिन पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
2001 में 20 मई के ही दिन अफगानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया था।
2000 में आज ही के दिन फिजी में जॉर्ज स्पेट अंतरिम प्रधानमंत्री बने थे।
1990 में आज ही के दिन हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी थीं।
1927 में आज ही के दिन सऊदी अरब को ब्रिटेन से फ्रीडम मिली थी।
1926 में 20 मई के दिन ही रेलवे श्रम अधिनियम पारित किया गया था।
1923 में आज ही के दिन स्टेनली बाल्डविन ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर बने थे।
1902 में 20 मई को ही टॉमस एस्ट्राडा पाल्मा देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।
1902 में आज ही के दिन क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिली थी।
=============================