20/05/26

आज 20 मई का इतिहास

आज 20 मई का इतिहास

1995 - रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष 'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण।

1999 - कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा।

2000 - फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।

2003 - पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।

2004 - ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की। यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।

2006 - चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।

2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।

2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।

Previous

पानीपत: मूक-बधिर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान: पीवीआर सिनेमा में दिखाई गई 'श्री कृष्ण अवतारम' फिल्म

Next

हरियाणा में भीषण गर्मी: रोहतक में पारा 47 डिग्री के करीब, मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट'