आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 20 मार्च नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
शंभू और खनौरी बॉर्डर से पुलिस ने किसानों को हटाया, विरोध में दिल्ली-अमृतसर NH पर बैठे
क्या खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? जेलेंस्की से बात करने के बाद बोले ट्रंप- सही रास्ते पर हैं हम
'हम अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह पर ले जा सकेंगे', सुनीता विलियम्स की वापसी पर बोले एलन मस्क, बताया इस काम में लगेगा समय
बेसिक सैलरी में DA होगा मर्ज? 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने दी जानकारी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, पाकिस्तानी करेंसी और सामान बरामद
AAP नेता सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार का एक और केस:571 करोड़ के CCTV प्रोजेक्ट में घोटाला किया; एंटी करप्शन ब्यूरो बोला- 7 करोड़ रिश्वत ली
ED 10 साल में 2 नेताओं को सजा दिला पाई:इस दौरान 193 नेताओं पर केस दर्ज हुए; केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी
नागपुर हिंसा, फडणवीस बोले-चादर पर कुरान की आयत नहीं थी:अफवाह फैलाई गई, पुलिस और मेरे बयान में फर्क नहीं; मास्टरमाइंड फहीम गिरफ्तार
असम में नए यूरिया प्लांट को केंद्र की मंजूरी:साल में 12.7 लाख टन यूरिया प्रोडक्शन होगा; महाराष्ट्र में 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा
मानवीय मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता कभी विलुप्त नहीं होने वाली : मुर्मु
बंगाल की सभी 294 सीट पर खुद को मजबूत करेगी कांग्रेस, गठबंधन को लेकर अभी कुछ तय नहीं
UPSC प्रतियोगी परीक्षाओं में EWS को आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं… एमपी हाई कोर्ट का आदेश, नंबर ऑफ अटेम्प्ट में भी राहत नहीं
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक उछले
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रायसीना डायलॉग में कई देशों के नेताओं से की द्विपक्षीय वार्ता
राजस्थान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राज्य सरकार देगी कई सौगात
राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, कार के ऊपर ट्रेलर गिरने से 6 लोगों की मौत
पंजाब पुलिस ने 13 महीने बाद शंभू-खनौरी बॉर्डर खाली कराए, बुलडोजर से किसानों के शेड तोड़े, डल्लेवाल-पंधेर समेत 200 प्रदर्शनकारी हिरासत में
खनौरी और शंभू सीमा से एक साल बाद हटाए आंदोलनकारी किसान, राजमार्ग आज खुलेगा
'जनता को दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं को लेकर विचार करे सरकार', राज्यसभा में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी सरकार में आतंकी घटनाएं 71% घटीं, आतंकी जेल या जहन्नुम जा रहे; सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र पर कोई प्रस्ताव नहीं
असम में नए यूरिया प्लांट को केंद्र की मंजूरी, साल में 12.7 लाख टन यूरिया प्रोडक्शन होगा; महाराष्ट्र में 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा
सुप्रीम कोर्ट बोला- राशन कार्ड पॉपुलैरिटी कार्ड बने, कुछ राज्यों की प्रति व्यक्ति आय ज्यादा, फिर सब्सिडी पाने के लिए उनकी 75% आबादी गरीब कैसे
राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह और तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शाह ने गोखले पर तंज कसते हुए कहा, मैं किसी की कृपा से यहां नहीं आया। चुनाव जीतकर संसद पहुंचा हूं।
गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान गोखले ने ईडी और सीबीआई का मुद्दा उठाया। इस पर गृह मंत्री शाह ने कहा, सदन को गोखले गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं। गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हो रही है, लेकिन गोखले ईडी और सीबीआई की चर्चा कर रहे हैं। अगर गोखले इस मुद्दे को लाना चाहते हैं, तो मुझे भी मौका दिया जाए, मैं हर सवाल का जवाब दूंगा
गोखले ने कहा, माननीय मंत्री जी बोलने से पहले ही डर गए हैं। इस पर गृह मंत्री शाह ने कहा, मैं किसी से डरता नहीं हूं। क्योंकि मैं किसी की कृपा के भरोसे यहां नहीं आया हूं। मैं किसी विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं आया हूं। मैं चुनाव जीतकर संसद आया हूं।
रक्षा मंत्री ने भारत की वैश्विक स्थिति को सराहा, कहा- आज जब हम बोलते हैं, तो दुनिया सुनती है
ED 10 साल में 2 नेताओं को सजा दिला पाई, इस दौरान 193 नेताओं पर केस दर्ज हुए; केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे। उन्होंने कहा किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा
बाबरी मस्जिद को जैसे जनता ने ध्वस्त किया, वैसे ही मथुरा-काशी में भी बनाएंगे मंदिर: संगीत सोम
यूक्रेन जंग पर ट्रम्प की जेलेंस्की से 1 घंटे बातचीत, कहा- अमेरिकी विदेश मंत्री जल्द डिटेल देंगे; कल पुतिन से 90 मिनट बात की थी, क्या खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? जेलेंस्की से बात करने के बाद बोले ट्रंप- सही रास्ते पर हैं हम
एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO आज ओपन होगा, 25 मार्च तक कर सकते हैं निवेश, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,700
UPI इंसेंटिव स्कीम एक साल के लिए बढ़ी, 2 हजार रुपए के ट्रांजैक्शन पर दुकानदार को ₹3 मिलेंगे; सरकार 1500 करोड़ खर्च करेगी
इतिहास
वोल्टा ने तांबे और जिंक की छड़ों को कांच के दो मर्तबानों में रखकर उन्हें नमक के पानी से भीगे एक तार से जोड़कर साबित किया कि इस भौतिक तरीके से बिजली बन सकती है।
देश दुनिया के इतिहास में 20 मार्च की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1351 : मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सूरत में निधन।
1602 : यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना।
1615 : मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म।
1739 : नादिरशाह ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये।
1800 : अलेसांद्रों वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज के बारे में सूचना दी।
1916: अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन।
1952: टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज का जन्म।
1956: ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1970: संविधान सभा के सदस्य और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा का निधन।
2006 : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2014: लेखक पत्रकार खुशवंत सिंह का निधन।
2021: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैच की टी-20 सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया।
2022: वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल में विलय किया।
2023: भारत और जापान ने वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने का संकल्प लिया।