आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 17 अप्रैल नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
'अनुच्छेद-370 हटाने के साथ थे फारूक अब्दुल्ला', पूर्व RAW चीफ का दावा, NC अध्यक्ष बोले- चीप स्टंट
रॉबर्ट वाड्रा से दूसरे दिन 5 घंटे तक पूछताछ, ईडी ने आज फिर बुलाया
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून पर सुनवाई का दूसरा दिन:कोर्ट का कानून पर रोक लगाने से इनकार; हिंसक प्रदर्शनों पर चिंता जताई थी
सुप्रीम कोर्ट बोला- उर्दू भारत की मिट्टी की भाषा:हिंदी भी उर्दू के बिना अधूरी, भाषा को धर्म से जोड़ना गलत
शाह का भतीजा बनकर ठगी, आरोपी की जमानत याचिका खारिज:₹90 करोड़ का टेंडर दिलवाने का झांसा देकर 4 करोड़ ठगे; 2021 से न्यायिक हिरासत में
नारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर:शव समेत AK-47 और गोला-बारूद बरामद, सर्चिंग जारी; 13 लाख के इनामी थे
प्रिंसिपल का गोबर से ठंडक का दावा, DUSU का पलटवार:प्रिंसिपल बोलीं- रिसर्च, DUSU अध्यक्ष ने लीपा ऑफिस; VC बोले- पहले घर पर करें रिसर्च
मुजफ्फरपुर में बस्ती में आग, जिंदा जले 4 बच्चे:दर्जनों घर जलकर राख हुए; हाई टेंशन तार गिरने से हुआ हादसा
पंचवटी एक्सप्रेस बनी देश की पहली ATM वाली ट्रेन:मुंबई-मनमाड रूट पर सफर के दौरान यात्री अब निकाल सकेंगे कैश; ट्रायल सफल
‘पीएम मोदी हिंदुस्तान को नहीं बदल सकते’… वक्फ कानून पर इमामों से मुलाकात के दौरान बोलीं ममता बनर्जी
सोनिया-राहुल पर चार्जशीट के बीच UP में ED का एक्शन, नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग जब्त
245% टैरिफ, बोइंग डील, मेटल बैन... अमेरिका के साथ बिगड़ते रिश्तों के बीच चीन डाल रहा भारत पर डोरे?
आतंकियों की खैर नहीं, इजरायल की दो टूक, कहा- गाजा और सीरिया से नहीं हटेगी सेना
सपरिवार भारत आ रहे हैं अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस, टैरिफ पर होगी बातचीत; बच्चों के साथ जाएंगे आगरा
फिर महंगी हो सकती है सीएनजी और पीएनजी, कंपनियों के लाभ पर असर पड़ने की संभावना
दिल्ली: फीस वृद्धि की शिकायतों पर 600 स्कूलों का निरीक्षण, 10 से अधिक को कारण बताओ नोटिस
बाल-बाल बचा भारतीय यात्रियों से भरा विमान, काठमांडू में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग
राजस्थान: ये कैसी गफलत? मरीज के जगह अटेंडेड पिता को ले गए OT में, लगा दिया चीरा, जांच के आदेश जारी
DC vs RR: 2022 के बाद पहली बार आईपीएल में सुपर ओवर से निकला नतीजा, राजस्थान को हराकर शीर्ष पर पहुंची दिल्ली;
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष- एक हफ्ते में चुनाव संभव, 2-3 दिन में आधा दर्जन राज्यों के अध्यक्ष की घोषणा; PM मोदी ने पार्टी नेताओं संग बैठक की
भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी? पीएम मोदी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा,प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष शामिल हुए
आज भी वक्फ कानून पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, अंतरिम आदेश पर टिकी देश की नजरें
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने वक्फ एक्ट पर सुनवाई के दौरान साफ कहा कि- जब हम कोर्ट में बैठते हैं तो हम अपना धर्म भूल जाते हैं। हमारे लिए एक पक्ष और दूसरा पक्ष एक समान हैं।
लगातार दूसरे दिन ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पांच घंटे हुई पूछताछ; आज फिर होगा सवालों का सामना
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे। इसकी घोषणा अमेरिका के उपराष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से की गई थी। जानकारी के मुताबिक जेडी वेंस 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक इटली और भारत की यात्रा करेंगे।
उद्धव बोले- मरने तक हिंदुत्व नहीं छोड़ूंगा, भाजपा का घिसा-पिटा हिंदुत्व मंजूर नहीं; बोले- शिवसेना के बिना BJP राम मंदिर नहीं बना पाती
कर्नाटक सरकारी ठेकों में मुस्लिम आरक्षण वाला बिल अटका, राज्यपाल से जताई असहमति, राष्ट्रपति मुर्मू के पास भेजा!
कर्नाटक: मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर सत्ता हथियाने की कोशिश का लगाया आरोप, कहा-सतर्क रहें और एकजुट रहें
जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटर्स ने की ₹262 करोड़ की हेराफेरी, SEBI ने डायरेक्टर पद से हटाया; कंपनी का शेयर एक साल में 85% गिरा
FY25 की चौथी तिमाही में विप्रो को ₹3,570 करोड़ मुनाफा, सालाना आधार पर 26% बढ़ा, रेवेन्यू ₹22,504 करोड़ रहा
‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी एक मजाक, सिखाती है नफरत', फंडिंग रोकने पर बोले डोनाल्ड ट्रंप- अब ये पढ़ने लायक नहीं
IPL में रोमांचक सुपर ओवर थ्रिलर, स्टार्क की जादुई गेंदबाजी से दिल्ली ने राजस्थान को हराया, टेबल टॉपर बनी कैपिटल्स
इतिहास
1815 में आज ही के दिन इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी विस्फोट होने से 1 लाख लोगों से अधिक की मौत हो गई थी।
1895 में चीन और जापान के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ था।
1899 में कोलकाता को पनबिजली मिली थी।
1941 में सेकेंड वर्ल्ड वाॅर के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
1946 में सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की थी।
1971 में मिस्र, लीबिया और सीरिया ने यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया था।
1975 में आज ही के दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन हुआ था।
1977 में आज ही के दिन स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ था।
1982 में कनाडा ने संविधान अपनाया था।
1983 में आज ही के दिन एसएलवी-3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया था।
1986 में नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल हुई थी।
1993 में अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी जमीन पर वापस लौटा था।
2005 में आज ही के दिन साहित्यकार, उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे विष्णु कांत शास्त्री का निधन हुआ था।
2014 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन हुआ था।
*==============================*