15/03/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 15 मार्च नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

1 खुशियां रंगबिरंगी…गुलाल से रंगा देश,राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई, एकता और उत्साह का दिया संदेश

2 देश भर में होली की धूमधाम से मनाई गई

3 गृह मंत्री अमित शाह का दावा- PM मोदी के 10 साल के कार्यकाल में विगत 70 साल से ज्यादा विकास हुआ

4 गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, भारत में आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क, तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल का नेटवर्क और चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि देश में आज 136 वंदेभारत ट्रेन चल रही हैं और 97 प्रतिशत ब्रॉडगेज नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है।

5 शाह बोले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ ही गुजरात भी काफी प्रगति कर रहा है। कच्छ में विश्व के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की योजना, एशिया में सबसे बड़ी ग्रीन सिटी, धोलेरा और भारत का दूसरा सबसे लंबा हाईवे-सुरत-चेन्नई एक्सप्रेस हाईवे गुजरात में हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल हब बनाने के लिए अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी, अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन और भुज से अहमदाबाद के बीच रेपिड रेल शुरू की गई।

6 स्टालिन सरकार ने बदला ‘₹’ का सिंबल, भड़कीं निर्मला सीतारमण, कहा- ‘खतरनाक मानसिकता’,न केवल राष्ट्रीय प्रतीक बल्कि तमिल युवाओं के योगदान को खारिज कर रही द्रमुक’; सीतारमण का तंज

7 ISRO को अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी, SpaDeX सैटेलाइट्स की डी-डॉकिंग सफल… गगनयान मिशन को मिलेगी मजबूती

8 सिसोदिया-जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की जांच होगी, राष्ट्रपति का आदेश; कोर्ट ने 2 दिन पहले केजरीवाल के खिलाफ FIR के निर्देश दिए

9 केरल: तुषार गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा-आरएसएस को बताया था दुश्मन; पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया मामला

10 मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, ED-DRI की छापेमारी; गोल्ड स्मगलिंग केस में बढ़ी रान्या राव की मुश्किलें

11 होली और जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, UP में मस्जिदें ढकी गईं, नमाज का वक्त बदला; 64 साल बाद रंगपर्व-रमजान का जुमा एकसाथ

12 आंध्र प्रदेश के MLC चुनाव में NDA ने सभी 5 सीटें निर्विरोध जीतीं; 3 TDP, 1-1 भाजपा-JSP को मिली

13 मौसम में हो रहा बदलाव ओजोन निर्माण के अनुकूल वातावरण बनाकर दुनियाभर में प्रदूषण बढ़ाएगा। ओजोन के बढ़ते स्तर से हृदय रोगों की संभावना बढ़ती है। इससे युवाओं में हृदयाघात (हार्ट अटैक) का खतरा बढ़ रहा है। जियोहेल्थ जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आबादी की उम्र बढ़ने के कारण भविष्य में हृदय संबंधी बीमारियों में और वृद्धि हो सकती है।

14 दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट; कश्मीर में बर्फबारी से जीवन अस्त-व्यस्त

15 सोना 89,450 रुपये की नई ऊंचाई पर, चांदी 1,000 महंगी होकर पांच सप्ताह के शीर्ष पर

16 तीन साल बाद थमेगी यूक्रेन और रूस की जंग, डोनाल्ड ट्रम्प के आगे पुतिन भी नरम

17 पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: अभी खत्म नहीं हुआ ऑपरेशन, बीएलए का दावा- झूठ बोल रहा पाकिस्तान

🔸ट्रेड वॉर: ट्रंप ने EU के “गंदे कदम” का दिया जवाब, बोले-हम यूरोपीय शराब पर लगाएंगे 200% टैरिफ

🔸तमिलनाडु सरकार ने बजट डॉक्यूमेंट में रुपए का सिंबल बदला:सीतारमण बोलीं- यह अलगाववाद जैसा; भाजपा बोली- ₹ सिंबल DMK नेता के बेटे ने बनाया

🔸राष्ट्रपति ने 2,000 करोड़ रुपये के क्लासरूम ‘घोटाले’ में AAP के मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज करने की दी मंजूरी

🔸जिन्हें रंग से परहेज, वे देश छोड़कर चले जाएं:मंत्री संजय निषाद बोले- अगर रंग से धर्म नष्ट होता है तो रंग-बिरंगे कपड़े कैसे पहनेंगे

🔸देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में जली होली:भगवान को हर्बल गुलाल किया अर्पित; भोपाल में मुस्लिमों के साथ मिलकर होलिका दहन

🔸राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र लू की चपेट में:होली के बाद MP समेत 5 राज्यों में गर्मी बढ़ेगी, आज 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

🔸​श्रीनगर शहर में पर्यटन को बढ़ावा देना जम्मू-कश्मीर सरकार का मुख्य फोकस: उमर अब्दुल्ला

🔸यूक्रेन युद्ध विराम: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, ‘हम सहमत हैं’, ‘दीर्घकालिक शांति’ पर केंद्रित है ध्यान

🔸‘Bangladesh की पीएम के रूप में फिर लौटेंगी Sheikh Hasina’… करीबी रब्बी आलम का दावा, किया पीएम मोदी और भारत का धन्यवाद

🔸PMIS 2025: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का दूसरा चरण शुरू, 31 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

🔸MP में सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहन, स्क्रैप कराने पर मिलेगी 25 प्रतिशत तक टैक्स में छूट

🔸​हरियाणा नगर निकाय चुनाव में BJP की शानदार जीत पर PM मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी

🔸यूरोप की शीर्ष सैन्य शक्तियों का कीव को समर्थन, यूक्रेनी सेना की ताकत बढ़ाने पर जताई सहमति

🔸एक महिला के 10 पति… उत्तर भारतीयों पर स्टालिन के मंत्री के बिगड़े बोल

🔸​​​​लद्दाख में भूकंप के तेज झटके, 5.2 की तीव्रता से जम्मू-कश्मीर तक हिली धरती

🔸’पाकिस्तान क्रिकेट जंगल, वो खुद के दुश्मन हैं…’, टीम के कोच रहे मिकी आर्थर ने खोली पोल

🔸​किसी से की जबरदस्ती तो जेल में कटेगी होली, कानपुर पुलिस ने लोगों से की ये अपील

🔸रान्या राव ने यू-ट्यूब से सीखे थे कपड़ों में सोना छिपाने के गुर, अदालत के सामने आई पूरी कहानी

🔹IPL 2025: हार्दिक पंड्या पर बैन, रोहित शर्मा या सूर्य कुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान

इतिहास

Previous

जयपुर की खासाकोठी में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली

Next

होली पर मौसम हुआ सुहावना, दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश