14/04/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 14 अप्रैल नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

सारे टैरिफ वापस ले लो, अकड़ दिखाने के बाद अब US के सामने गिड़गिड़ाने लगा चीन

शेख हसीना और बच्चों को तत्काल अरेस्ट करो, बांग्लदेशी कोर्ट ने जारी कर दिया वारंट

यह देख कांपेगा दुश्मन! भारत ने बनाया लेजर हथियार, हवा में मार गिराएगा मिसाइल और ड्रोन

दिल्ली में 55 लाख से ज्यादा गाड़ियां डी-रजिस्टर्ड... चलते हुए मिली तो एक्शन, पार्किंग-फ्यूल पर भी लगेगा बैन

वक्फ कानून पर बंगाल में हिंसा:धुलियान से 500 लोगों का पलायन, मालदा के स्कूल में शरण ली; आरोप- घर जलाए, पानी में जहर मिलाया

मारे गए जैश आतंकियों के पास से पाकिस्तानी सामान बरामद:M4 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार मिले

संविधान संशोधन सुप्रीम कोर्ट करेगा तो सदन क्या करेंगे:केरल के राज्यपाल बोले- संविधान में बिल पर निर्णय लेने की समय सीमा नहीं

मुर्शिदाबाद और मालदा में हालात खराब, ममता सरकार हिंसा रोकने में पूरी तरह से फेल : अजय आलोक

भारत की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों की मार्केट कैप 84,559 करोड़ रुपये बढ़ी, एचयूएल रही सबसे आगे

झारखंड के सरकारी स्कूलों के 12 हजार शिक्षकों का घटेगा वेतन, 20 साल बाद टूटी वित्त विभाग की नींद

बिहार चुनाव को कांग्रेस ने बनाया नाक का सवाल, राहुल और पायलट के बाद खरगे भरेंगे हुंकार, दो जिलों में करेंगे रैली

मुर्शिदाबाद हिंसा में 500 हिंदू परिवारों का पलायन, BSF पर फायरिंग, 200 घर जलाने का दावा; BJP ने AFSPA की मांग की

Mayawati: भतीजे के प्यार में पिघली ‘बुआ’, आकाश आनंद की हुई घर वापसी, उत्तराधिकारी पर भी किया ट्वीट

Trump ने फिर मारा यू-टर्न; स्मार्टफोन, कंप्यूटर पर अलग से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन

700 सीसीटीवी खंगालने के बाद बेंगलुरु में यौन उत्पीड़न आरोपी पादरी केरल से गिरफ्तार, मंत्री के बयान पर मचा सियासी घमासान

दिल्ली: नवजात बच्चों की तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, अमीरों को 5 से 10 लाख में बेचे जाते थे मासूम

दिल्ली को हराने वाली पहली टीम बनी MI, रन-आउट की अजीबोगरीब हैट्रिक लगाकर 12 रनों से जीता मैच

RR vs RCB, IPL 2025 : साल्ट और कोहली के अर्धशतक, बेंगलुरु ने राजस्थान को उन्हीं के घर में हराया

हरियाणा में PM मोदी की आज 2 रैलियां, प्रदेश के पहले एयरपोर्ट, थर्मल प्लांट समेत 5 प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे; हिसार-अयोध्या फ्लाइट रवाना करेंगे

शाह बोले- सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंप चलाएंगी, गैस बांटेंगी, भोपाल में कहा- एमपी में काफी संभावनाएं; सांची और NDDB के बीच MoU

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को गेहूं और अन्य फसलों की उपज की खरीद के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि देश में अब तक अनुमानित 32 मिलियन हेक्टेयर के कुल गेहूं क्षेत्र का 38 प्रतिशत हिस्सा काटा जा चुका है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में गेहूं की कटाई की स्थिति बेहतर है

राष्ट्रपति ने दी आंबेडकर जयंती की बधाई, कहा- उनका योगदान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रहा

तमिलनाडु गवर्नर के जय श्री राम नारे पर हंगामा, विपक्ष ने की पद से हटाने की मांग, कहा- संवैधानिक पद पर बैठे हैं धार्मिक नेता नहीं

दिल्ली में अब कोई नहीं सोएगा भूखा पेट, रेखा सरकार शुरू करने जा रही है 100 अटल कैंटीन; मात्र 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

कर्नाटक में हैवानियत! 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या,आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मरे, 7 गंभीर रूप से घायल; इंसानी गलती की वजह से आग लगी थी

बेंगलुरु ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया, कोहली ने 100वीं टी-20 फिफ्टी लगाई; सॉल्ट ने 65, यशस्वी ने 75 रन बनाए

मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, करुण नायर की मेहनत पर फिर गया पानी

अमेरिकी सरकार का विदेशी नागरिकों को अल्टीमेटम, 30 दिन से ज्यादा रहना है तो रजिस्ट्रेशन कराओ, नहीं तो जुर्माना और जेल दोनों होगी

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में हीटवेव की आशंका; 46 डिग्री के पार जा सकता है पारा

इतिहास

1434 में फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई थी।

1659 में औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया था

1809 में नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में ऑस्ट्रिया को हराया था।

1814 में नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया था।

1865 में आज के ही दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फॉर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई थी। अगले दिन सुबह उनकी मृत्यु हो गई थी।

1891 में आज ही के दिन असंभव को संभव करने वाले और भारत के संविधान निर्माता डा. बी.आर. आंबेडकर का जन्म हुआ था।

1958 में आज ही के दिन सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ था।

1995 में आज ही के दिन इंडिया चौथी बार एशिया कप क्रिकेट का चैंपियन बना था।

2006 में आज ही के दिन चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ था।

2008 में भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।

2010 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और बिहार में चक्रवाती तूफान से लगभग 123 लोगों की मौत हो गई थी।

2014 में आज ही के दिन इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया था।
*===============================*

Previous

समयबद्धता और पारदर्शिता से होंगे एकीकृत ईआरसीपी के कार्य, 17 जिलों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Next

प्रधानमंत्री आज महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का करेंगे विधिवत शुभारंभ