12/07/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 12 जुलाई नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

Ahmedabad Plane Crash : 'टेकऑफ के कुछ सेकंड में ही बंद हो गए थे दोनों इंजन', जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

'मातृभाषा मां की तरह तो हिंदी हमारी दादी..', भाषा विवाद पर बोले आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण

मुंबई में 1150 मस्जिदों, 48 मंदिरों समेत पूरे महाराष्ट्र से हटाए गए 3367 लाउडस्पीकर, सुबह के शोर से मुक्त हुई मुंबई?

पंजाब: डंकी रूट से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर ED का शिकंजा, 30 पासपोर्ट बरामद; एजेंसियों की साजिश का पर्दाफाश

Andhra Pradesh: छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में मेडिकल कॉलेज के चार कर्मी गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहे थे परेशान

16वां रोजगार मेला आज:मोदी 51 हजार युवाओं को जॉब लेटर बांटेगे; अब तक 9.73 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला

खाटूश्यामजी में दुकानदारों ने MP के श्रद्धालुओं को पीटा, VIDEO: बारिश से बचने दुकान में घुसा था परिवार; महिलाएं बोलीं- हमें बहुत मारा, मंगलसूत्र तोड़ा

Chirag Paswan: चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, शख्स बोला- 20 जुलाई तक बम से उड़ा देंगे

राधिका यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा! पीठ पर नहीं सीने पर मारी गई थी 4 गोलियां

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 9 बस यात्रियों की अपहरण के बाद हत्या, पहचान पत्र देखकर मारी गोली

देश भर में 20 नदी स्थलों को बाढ़ का खतरा बरकरार, असम और बिहार में तीन स्थानों पर स्थिति गंभीर

अजित डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर विदेशी मीडिया की रिपोर्टिंग की खिंचाई की, कहा- नुकसान का एक सबूत दिखा

हमने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा: ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बोले NSA डोभाल

अमित शाह का केरल दौरा, आज शनिवार को भाजपा मुख्यालय का करेंगे उद्घाटन

म्यांमार के चिन इलाके में नए सिरे से भड़की हिंसा के बाद पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 6,000 से ज्यादा अवैध प्रवासी पहुंचे.

Ind vs Eng Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर तीन विकेट पर 145 रन; इंग्लैंड से 242 रन पीछे

16वां रोजगार मेला आज: मोदी 51 हजार युवाओं को जॉब लेटर बांटेगे; अब तक 9.73 लाख से ज्यादा वाब- नहीं; 15 पन्नों की रिपोर्ट आई

अहमदाबाद में एअर इंडिया-171 विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उड़ान भरने के तीन सेकेंड बाद विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक बाद एक रन से कटआफ की स्थिति में चले गए, जिससे दोनों इंजनों को ईंधन मिलना बंद हो गया और वे बंद हो गए। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, विमान से पक्षी के टकराने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

चंद्रचूड़ बोले- वन नेशन-वन इलेक्शन बिल संविधान के खिलाफ नहीं, पूर्व CJI ने संसदीय पैनल से कहा- चुनाव आयोग की शक्तियों पर बहस की जरूरत

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इस सप्ताह चीन का दौरा करेंगे। हालांकि, किस दिन वो चीन के लिए रवाना होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि पांच साल के बाद पहली बार विदेश मंत्री चीन जाने वाले हैं

केरल अमित शाह आज फूंकेंगे निकाय चुनाव प्रचार अभियान का शंख; BJP कार्यालय का भी करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा सख्त

DRDO और वायुसेना को बड़ी सफलता, सुखोई-30 से हुआ अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जस्टिस वर्मा को हटाने का प्रस्ताव 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के अगले सत्र में लाया जाएगा। लोकसभा में ऐसे प्रस्ताव के लिए कम से कम 100 सांसदों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं, जबकि राज्यसभा के लिए कम से कम 50 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होती है।

नोटों से भरा बैग और सिगरेट के कश, फडणवीस के मंत्री की बढ़ी मुसीबत; संजय राउत का तंज,राउत ने फडणवीस के मंत्री संजय शिरसाट का एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह बेड पर बैठें सिगरेट पी रहे हैं,और उनके बगल कैश से भरा बैग रखा हुआ है

भाजपा कोटे से मंत्री नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में कहा कि गोल टोपी पहनने वाले और दाढ़ी रखने वालों ने मुझे वोट नहीं दिया है, मैं हिंदुओं के वोट से विधायक बना हूं,अगर मैं हिंदुओं का समर्थन नहीं करुंगा तो क्या उर्दू बोलने वालों का समर्थन करूंगा,,?

'मातृभाषा मां की तरह तो हिंदी हमारी दादी..', भाषा विवाद पर बोले आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण

3 दिन तक गुस्से में उबलता रहा बाप, सुसाइड करने की भी सोची; फिर टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को मार दी गोली

डी-मार्ट को पहली-तिमाही में ₹773 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹16,360 करोड़; इस साल कंपनी का शेयर 16% चढ़ा

लॉर्ड्स टेस्ट- दूसरे दिन भारत का स्कोर 145/3, केएल राहुल फिफ्टी बना चुके, पंत भी नाबाद लौटे; इंग्लैंड 387 रन पर ऑलआउट

इतिहास

1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।

1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में 500 लोगों की मौत।

1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।

1949 – महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबंध को सशर्त हटाया गया।

1957 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धूम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।

1960 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना।

1970 – अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।

1990 : प्रसिद्ध सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया।

1994 – फ़लस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन गुजारने के बाद गाजा पट्टी आये।

1997 : नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म।

1998 : फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को कुल 1.7 अरब लोगों ने देखा।

2001 : अगरतला से ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरुआत।

==============================

Previous

आज का राशिफल 12 जुलाई 2025, शुक्रवार

Next

*‘‘पारिवारिक संबंध बिगड रहे हैं, जिस पर काफी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए’’- अनिल विज*