12/04/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 12 अप्रैल नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

J&K : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जैश कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर

वक्फ कानून के खिलाफ 87 दिन चलेगा मुस्लिम आंदोलन:मुर्शिदाबाद में विरोध हिंसक हुआ, 3 की मौत; बसें जलाईं, BSF तैनात, इंटरनेट-रेल सेवा बंद

चुनावी मैदान में साथ उतरेगी BJP और AIADMK, अमित शाह ने किया गठबंधन का ऐलान

बीजेपी ने तमिलनाडु में खेला नया सियासी पासा, नयनार नागेन्द्रन बने प्रदेश अध्यक्ष

एक घंटे चला कांग्रेस का प्रदर्शन,कन्हैया को पुलिस ने छोड़ा:CM हाउस से 3 KM पहले ही कांग्रेसियों को रोका, सचिन पायलट चंद कदम चलकर लौटे

पुर्तगाल और स्लोवाकिया दौरे से वापस नई दिल्ली पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सांस्कृतिक संबंधों पर दिया जोर

भारत और इटली के बीच विज्ञान, तकनीक और शोध में बड़ा समझौता, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

तहव्वुर राणा से NIA ने की 3 घंटे पूछताछ, अधिकतर सवालों के देता रहा एक ही जवाब

जमीं से आसमां तक, आंधी-तूफान का कहर, 15 फ्लाइट डायवर्ट; दिल्ली में एक की मौत

इंसान नहीं, मशीन ने रच दिया इतिहास! पहली बार AI की मदद से हुआ बच्चे का जन्म

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21-24 अप्रैल के बीच आ सकते हैं भारत, जयपुर और आगरा जाएंगे

Trade War: 'एकतरफा दबाव की अमेरिकी नीति का मिलकर विरोध करें', US पर 125% टैरिफ लगाने के बाद EU से बोला चीन

Trade: पीयूष गोयल बोले- हम चीन से नहीं चाहते ज्यादा निवेश, विकसित देशों के साथ व्यापार बढ़ाने पर हमारा फोकस

Supreme Court: ईडी को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, कहा- लोगों के मौलिक अधिकार के बारे में भी सोचे एजेंसी

'इसमें तो मुझे खेल ही लगता है', आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर बोले कांग्रेस नेता उदित राज

बिहार में बिजली गिरने से कम से कम 61 लोगों की मौत, सीएम ने की 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल 'सबका साथ, सबका विकास' का मंत्र : PM मोदी

पहले आतंकियों को पनाह देने वालों को PMO बुलाया जाता था: अनुराग ठाकुर

CSK की लगातार पांचवीं हार, नहीं चला 'माही मैजिक', KKR ने दर्ज की 8 विकेट से जीत

तमिलनाडु में NDA की वापसी, AIADMK के साथ हाथ मिलाया, गृहमंत्री शाह ने चेन्नई में किया गठबंधन का ऐलान, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

भारत की ईवीएम को इंटरनेट से नहीं जोड़ा जा सकता; तुलसी गबार्ड के वोटिंग मशीन में हेराफेरी वाले बयान पर ECI सूत्रों ने दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के वोटिंग मशीनों में भारी कमज़ोरियों के सबूत मिलने के दावों के बीच, जिसके कारण हैकर्स वोटों को पलट सकते हैं और चुनावों में छेड़छाड़ कर सकते हैं, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के एक सूत्र ने शनिवार को कहा कि कुछ देश इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग करते हैं जो कई प्रणालियों, मशीनों और प्रक्रियाओं का मिश्रण हैं

सूत्रों ने आगे कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग करता है, जिन्हें न तो किसी नेटवर्क या वाईफाई से जोड़ा जा सकता है और वे सरल और सटीक कैलकुलेटर की तरह काम करती हैं। ईसीआई सूत्रों ने कहा कि ये मशीनें भारत के सर्वोच्च न्यायालय की कानूनी जांच पर खरी उतरी हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न चरणों में इनकी जांच की जाती है।

किश्तवाड़ में सेना के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, तीन दिन से जारी था सर्च ऑपरेशन

उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए त्रि-सेवा सहयोग पर जोर; शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने किया मंथन

तहव्वुर राणा से NIA ने शुरू की पूछताछ, 26/11 की अनसुलझीं परतों का खुलेगा राज; सवालों की लंबी लिस्ट तैयार

मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर और ट्रेन रोकी, BSF तैनात

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार में मंत्री और द्रमुक नेता के पोनमुडी विवादों में हैं। आस्था से जुड़े इस मामले में उन्होंने शैववाद और वैष्णववाद को लेकर टिप्पणियां कीं। इसके कारण विवाद उपजा और सत्तारूढ़ डीएमके ने उन्हें पार्टी के अहम पद से हटा दिया गया। पोनमुडी की इस टिप्पणी की द्रमुक सांसद कनिमोझी सहित कई लोगों ने आलोचना की थी

यूपी, बंगाल, कश्मीर, महाराष्ट्र... देशभर के अलग-अलग हिस्सों में वक्फ कानून के खिलाफ हुआ विरोध; सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

कोलकाता की चेन्नई पर धमाकेदार जीत, एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से चेपॉक में रौंदा

बिहार में बिजली गिरने से अब तक 61 लोगों की मौत; दिल्ली और यूपी में तेज हवाओं और बारिश ने दी गर्मी से थोड़ी राहत

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, दाम ₹3,192 बढ़े, इस साल 22% बढ़कर ₹93,353 प्रति 10 ग्राम पहुंचा; ये अब तक सबसे महंगा

चीन और अमेरिका में मंदी की आशंका के साथ भू-राजनीतिक चुनौतियों से कच्चे तेल के भाव में पिछले 15 दिनों में 10 डालर प्रति बैरल की गिरावट आई है। दुनिया के तमाम स्टाक बाजार पिछले 12 दिनों से उथल-पुथल झेल रहे हैं और दो अप्रैल के बाद तो दुनिया के तमाम बड़े स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट देखी गई

ट्रंप की तरफ से पारस्परिक शुल्क को आगामी 90 दिनों पर टालने के फैसले के बाद बाजार में थोड़ी तेजी जरूर आई है, लेकिन अनिश्चितता के बादल अभी छंटे नहीं है। इसलिए दुनिया के निवेशकों को बाजार और कच्चे तेल की जगह सोना सबसे सुरक्षित निवेश दिख रहा है

डॉलर में गिरावट, फिर भी ट्रंप थपथपा रहे अपनी पीठ! टैरिफ वॉर पर बोले- ये अमेरिका और दुनिया के लिए रोमांचक

हवा में दो टुकड़ों में बंटा हेलिकॉप्टर, अमेरिका में हादसा, सीमेंस कंपनी के CEO, पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

इतिहास

1801 : विलियम कैरी को फोर्ट विलियम कॉलेज आफ कलकत्ता में बांग्ला भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।

1861: अमेरिका में गृह युद्ध की शुरुआत। दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफ़रसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ आज़ादी की लड़ाई छेड़ दी।

1885: मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।

1927: ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।

1945: अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।

1946 : सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त।

1955 : डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो की दवा ईजाद करने का ऐलान किया।

1961: सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में अपना वर्चस्व कायम करते हुए यूरी गागरिन को अंतरिक्ष में भेजा। वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले मानव थे। मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।

1973: सूडान ने अपना संविधान बनाया।

1975: अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली। कंबोडिया के गृह युद्ध में पांच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग कर लिया।

1978 : भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई।

1981: अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।

2007: पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।

2020 : देश में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या नौ हजार के करीब हो गई।

2024: रूस ने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

Previous

अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी

Next

हिमाचल सरकार ने पीडीएस लाभार्थियों की ई-केवाईसी शुरू की